मोहन भागवत का भारतीय सेना को “भगवाकरण” करने के बारे में टिप्पणी करते डीपफेक वीडियो वायरल…

Altered Political

वायरल वीडियो एडिट किया गया है। मोहन भागवत ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरएसस प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे यह कह रहे हैं कि “हमने मोदी को अपना फैसला सुना दिया है कि अगर भारत की सेना को पवित्र रखना है तो उसका भगवाकरण करना होगा। भारतीय सेना से उन सभी अछूतों को निकालना होगा जो हमारी सेना को अंदर से खोखला कर रहे हैं। मोदी ने मेरे घुटने पकड़ कर कहा कि उन पर दबाव है लेकिन मैंने साफ कह दिया है कि अगर तुम 2028 तक भारतीय सेना से 50% से ज्यादा नॉन कास्ट हिंदुओं को नहीं निकालते तो समझ लो कि मोदी जाएगा और योगी आएगा। नीतीश कुमार हमारा बालक है और हमने मोदी से कह दिया है कि अगर नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा गया तो अगला इस्तीफा तुम्हारा ही होगा।” यह वीडियो साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि मोहन भागवत ने भारतीय सेना के भगवाकरण के साथ ही सेना से गैर हिंदुओं को हटाने की बात की है। 

हमने मोदी को अपना फैसला सुना दिया है कि अगर भारत की सेना को पवित्र रखना है तो उसका भगवाकरण करना होगा। भारतीय सेना से उन सभी अछूतों को निकालना होगा जो हमारी सेना को अंदर से खोखला कर रहे हैं। #संविधान_बचाओ #मूलनिवासी_राष्ट्र

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वायरल क्लिप में न्यूज़ 18 का वॉटरमार्क और बैकग्राउंड में कोलकाता बैनर को नोटिस किया। इसको ध्यान में रखते हुए हमने जांच  शुरू की। परिणाम में हमें न्यूज़ 18 के यूट्यूब चैनल पर अपलोड की हुई वीडियो रिपोर्ट मिली। हालांकि पूरे वीडियो में कहीं भी मोहन भागवत ने भारतीय सेना के ‘भगवाकरण’ या प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफ़े से जुड़ी किसी भी चर्चा का ज़िक्र नहीं किया। बल्कि वे बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताते हुए कई मुद्दों पर बात की थी।

इसके अलावा हमें न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा 21 दिसंबर 2025 को प्रसारित मोहन भागवत के भाषण की यहीं लाइव स्ट्रीमिंग की हुई वीडियो मिली। लेकिन इसमें भी वे ऐसी कोई टिप्पणी नहीं करते हैं।

इन वीडियो रिपोर्ट को देखने के बाद हमें वीडियो के AI से बनने का अंदेशा हुआ। क्यूंकि इसमें मोहन भागवत की आवाज़ अस्वाभाविक लग रही थी और यह उनके सामान्य बोलने के अंदाज़, टोन और लय से मेल नहीं खाती। इसके लिए हमने वॉइस डिटेक्टर टूल Hiya की मदद लेकर वायरल वीडियो के ऑडियो को जांचा। यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो को Deepfake बनाया गया है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि आरएसस चीफ मोहन भागवत का भारतीय सेना के “भगवाकरण” की बात करने वाला वायरल वीडियो असली नहीं है।  असल में यह एक डीपफेक वीडियो है।

Avatar

Title:मोहन भागवत का भारतीय सेना को “भगवाकरण” करने के बारे में टिप्पणी करते डीपफेक वीडियो वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: Altered

Leave a Reply