महिला को नाले में फेंकने का वायरल वीडियो  एक फिल्म का हिस्सा है,दावा फर्जी है….

Misleading Social

सोशल मीडिया पर एक लड़की को नाले में फेंकने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में हुई घटना है जहां नशे में धुत लड़की को नाइट पार्टी के बाद एक शख्स ने नाले में फेंक दिया।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- नाइट पार्टी कर के लड़की को नाले में फेंक दिया ।

 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में हमें Shivam Yadav’ नाम के एक एक्स यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो मिला। पोस्ट पर ‘SACHIN TIWARI’ नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए इसे श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम का एक क्लिप  बताया है।

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें यूट्यूब पर बॉलीवुड प्रीमियम नाम के चैनल पर ये पूरी फिल्म मिली। चेक करने पर हमें इस फिल्म में वायरल क्लिप वाला हिस्सा भी मिला।करीब 2 घंटे 46 मिनट की इस फिल्म में 24 मिनट 10 सेकंड पर वायरल क्लिप वाले हिस्से को देखा जा सकता है, जिसमें एक शख्स एक लड़की को लात मारकर नाले में गिराता हुआ नजर आ रहा है।

 दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 11 मई 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “मॉम फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के अलावा, अक्षय खन्ना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सजल अली अहम किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म में केवल मां की ममता ही नहीं, बल्कि उसकी ताकत को भी शानदार ढंग से दर्शाया गया है।”

यह फिल्म, प्राइम वीडियो और जी5 पर मौजूद है, जहां इसे देखा जा सकता है। यानि साफ है कि जिस वीडियो एक असली घटना का बताकर सनसनीखेज दावों के साथ इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है, वो असल में एक फिल्म का सीन का है।

हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो विश्लेषण किया। जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो एक फिल्म का हिस्सा है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, महिला को नाले में फेंकने के वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। असल में  वीडियो किसी असली घटना का नहीं, बल्कि फिल्म का एक दृश्य है।

Avatar

Title:महिला को नाले में फेंकने का वायरल वीडियो एक फिल्म का हिस्सा है,दावा फर्जी है….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply