वायरल तस्वीर में दिखने वाली महिला सोनिया गांधी नहीं, बल्कि 1967 की एक ‘गो-गो डांसर’ है।

इंटरनेट पर एक तस्वीर को तेज़ी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें तीन औरतें बार टेबल पर नाचती हुई दिख रही हैं और कई आदमी उन्हें देख रहे हैं। यूज़र ने इस तस्वीर को साझा करते हुए यह दावा किया है कि इसमें बीच में दिख रही बार डांसर कांग्रेस की सीनियर लीडर सोनिया गांधी है। यूज़र ने वायरल तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है…
कांग्रेसियों की राजमाता की एक दुर्लभ फोटो। कहो कौन अच्छा नाचता है। नाचना तुम्हारा पेशा है। नाच देखना हम ठाकुरों का पुराना शौक रहा है। तुम ही तो नाचते थे हमारी महफिल में। जानते नहीं हो तो अपने बुजुर्गों से पूछ लेना।

अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में वायरल इमेज को रिवर्स इमेज सर्च खोजा। परिणाम में हमें फेसबुक ‘आई ग्रू अप इन मोर्टडेल 2223’ नाम के एक फेसबुक पेज पर अपलोड की गई यहीं तस्वीर मिली। 17 नवंबर 2025 को इस पोस्ट के अनुसार, “17 नवंबर, 1967 को सिडनी में 2,000 से ज़्यादा ब्रूअरी वर्कर्स की हड़ताल की वजह से “बीयर ब्रॉल” हुआ। 14 दिनों की बातचीत के बाद, जब वर्कर्स ने काम पर लौटने के लिए वोट किया, तो ऑस्ट्रेलिया के ऑबर्न में रॉसन होटल में लोगों की मदद के लिए गो गो डांसर्स ने परफॉर्म किया था।” हमने पाया कि इसमें कहीं से भी सोनिया गांधी के नाम के जिक्र नहीं है। साथ ही वायरल इमेज में बीच वाली डांसर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि इसमें दिख रही महिला सोनिया गांधी नहीं है।
चूंकि वायरल इमेज पर Getty Images का वॉटरमार्क था, इसलिए हमने इसे गेट्टी इमेजेस पर भी सर्च किया। हमें यहीं तस्वीर फोटो स्टॉक वेबसाइट पर लिस्टेड मिली, जिस पर बनाने की तारीख 21 नवंबर, 1967 और अपलोड की तारीख 5 जुलाई, 2011 थी। जबकि गेट्टी इमेजेस पर कैप्शन में लिखा है कि गो-गो डांसिंग गर्ल्स ने 21 नवंबर, 1967 को ऑबर्न के रॉसन होटल में बीयर की कमी को दूर करने में मदद की।

अंत में हमने वायरल तस्वीर और हमें मिली सोनिया गांधी की मूल तस्वीर को लेकर विश्लेषण किया। हमने पाया कि वायरल तस्वीर में जिस चेहरे को सोनिया गांधी बताया गया है वो सोनिया गांधी की मूल तस्वीर से अलग है।

निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वायरल तस्वीर में दिख रही तीसरी महिला डांसर सोनिया गांधी नहीं हैं बल्कि, सन 1967 में सिडनी में हुए एक कार्यक्रम के दौरान गो-गो डांसर है।
Title:क्या तस्वीर में डांस करती महिला सोनिया गांधी हैं? पड़ताल में जानें 1967 की इस सिडनी फोटो का सच…
Fact Check By: PRIYANKA SINHAResult: False


