दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर तज़मिन ब्रिट्स के जश्न के वीडियो के साथ भ्रामक दावा किया जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद हाथ उठा कर धनुष-बाण चला कर जश्न मनाया था।

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिसमें साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी ताजमिन ब्रिट्स को घुटनों के बल बैठकर धनुष-बाण चलाने जैसी मुद्रा में देखा जा सकता है। यह वीडियो साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि, ताजमिन ब्रिट्स ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत के समर्थन में धनुष-बाण चला कर भगवान राम को समर्थन किया।
साउथ अफ्रीका की महिला खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए धनुष बाण चला रहीं हैं यह भारत को राम के नाम समर्थन है जय सियाराम जय भारत भूमि जय हो साउथ अफ्रीका टीम
अनुसंधान से पता चलता है कि…
हमने जांच की शुरुआत में वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स को सर्च किया। परिणाम में हमें टाइम्स ऑफ़ इंडिया की 7 अक्टूबर को छपी हुई खबर मिली। यहां दी गई जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की टैजमिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2025 वर्ल्ड कप में 86 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। शतक लगाने के बाद ब्रिट्स ने अपना मशहूर ‘धनुष-बाण सेलिब्रेशन’ भी किया।
हमें आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से मिलता हुए वीडियो मिला। यहां दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी ब्रिट्स को शतक लगाने के बाद धनुष बाण का गेस्चर देकर जश्न मानते हुए देखा जा सकता है। दी गई जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 6 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच का है।

न्यूज18 की वेबसाइट पर छपी 6 अक्टूबर की खबर के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका की स्टार ओपनर ताज्मिन ब्रिट्स ने 2025 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी सातवीं ODI सेंचुरी पर अनोखी धनुष-बाण वाली सेलिब्रेशन की। 88 गेंदों में सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने बैठकर तीर निकालने और हवा में छोड़ने का इमिटेशन किया। उन्होंने यह जश्न फैंस और खेल को उत्साहित करने के लिए किया और उन्होंने बताया कि इस आइडिया की प्रेरणा कुछ दक्षिण अफ्रीकी फैंस ने दी थी।
निष्कर्ष
तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। असल में आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी ताज्मिन ब्रिट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक के बाद जश्न मानते हुए हवा में जीत के तौर पर बाण चलाया था, जिसे भ्रामक दावे से पाकिस्तान से जोड़ कर साझा किया जा रहा है।
Title:अफ्रीकी प्लेयर ने पाकिस्तान के खिलाफ बाण चलाकर सेलिब्रेशन नहीं किया, भ्रामक दावा हो रहा है वायरल…
Fact Check By: Priyanka SinhaResult: Misleading


