लॉरेंस बिश्‍नोई के पक्ष में राजनाथ सिंह ने नहीं दिया बयान , वीडियो पुराना है…..

Misleading Political

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में राजनाथ सिंह कह रहे हैं कि उसकी नागरिकता समाप्‍त करने की बात दूर, उसे कोई अंगुली से भी छू नहीं पाएगा। वायरल पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि राजनाथ सिंह ने ये भाषण गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई को लेकर कहा है । 

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- जय जय श्री राम क्या बात है बहुत सुन्दर जय हिंद जय भारत कौरव सनत कुमार पटैल

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

पड़ताल में हमने वायरल वीडियो को हमने अलग अलग की-वर्ड के साथ सर्च करना शुरु किया। परिणाम में हमें  असली वीडियो राजनाथ सिंह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दिखाई दिया।

29 जनवरी 2020 को लाइव हुए इस वीडियो के साथ बताया गया कि दिल्‍ली के आदर्श नगर में राजनाथ सिंह ने पब्लिक मीटिंग को संबोधित किया। इससे ये साफ है कि वीडियो हाल का नहीं है। 

वीडियो के 46.22 मिनट पर रक्षा मंत्री को यह बोलते हुए सुना जा सकता है, “जो भी मुसलमान भारत का नागरिक है। मैं दावे के साथ भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते कहना चाहता हूं, उसकी नागरिकता समाप्त करने की बात तो दूर, उंगली से भी उसे कोई छू नहीं पाएगा। इसके लिए मैं यकीन दिलाता हूं।”

आगे जांच में हमने वायरल वीडियो और हमें मिले वीडियो का विश्लेषण किया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वायरल क्लिप वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

इसके अलावा वायरल वीडियो से संबंधित खबर हमें आजतक में प्रकाशित मिली। ये खबर 30 जनवरी 2020 को अपलोड किया गया था। प्रकाशित खबर में  जानकारी दी गई है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रैली में कहा, मैं मुसलमान भाइयों को भी कई बार कह चुका हूं, बार-बार जानबूझकर इस बात को मैं दोहराता हूं। आप वोट मुझे दें या न दें, ये फैसला तो आपको करना है, लेकिन हमारी नीयत व मांग पर आप संदेह मत कीजिए। जो भी मुसलमान भारत का नागरिक है। मैं दावे के साथ भारत का रक्षा मंत्री होने के नाते कहना चाहता हूं, उसकी नागरिकता समाप्त करने की बात तो दूर, उंगली से भी उसे कोई छू नहीं पाएगा। इसके लिए मैं यकीन दिलाता हूं।” 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का वायरल वीडियो क्लिपड पुराना है। उन्होंने लॉरेंस बिश्‍नोई के पक्ष में बयान नहीं दिया। 2020 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक पब्लिक मीटिंग में दिए गए भाषण का है। 

Avatar

Title:लॉरेंस बिश्‍नोई के पक्ष में राजनाथ सिंह ने नहीं दिया बयान , वीडियो पुराना है…..

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading