क्या पंजाब में चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के दावेदार भगवंत मान को शराब के नशे में पाया गया?

Partly False Political

यह वीडियो अभी का नहीं बल्की पुराना है।

पंजाब में हुये विधानसभा चुनाव के नतीजो में आम आदमी पर्टी की सबसे ज्यादा सीटें आयी है। जिसके चलते पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के दावेदार भगवंत सिंह मान है। इस पार्श्वभूमी पर उनका एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। उसमें आप उन्हें शराब के नशे में लड़खड़ाते हुये देख सकते है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो अभी का है।

वायरल हो रहे पोस्ट के साथ लिखा है, “पंजाब का दुर्भाग्य देखिए होने वाला मुख्यमंत्री भगवंत मान नशे में धुत है ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है लोग इसे संभाल रहे हैं और अब ये पंजाब की कमान सभालेगा। बाकी आप की मर्जी।”

फेसबुक 

आर्काइव लिंक


Read Also: क्या वाराणसी में ईवीएम की रखवाली करने के लिए गांव वाले एक साथ आ गए? जानिए सच


अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच करने के लिये हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें 9 मार्च 2017 को इंडिया टुडे का एक लेख प्रकाशित मिला। उसमें वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही तस्वीर पोस्ट की हुई मिली। आप नीचे दी हुई तस्वीर में देख सकते है।  

इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है कि लगातार चुनाव प्रचार कर रहे भगवंत मान थक गये थे व इसलिये फुटपाथ से नीचे उतरते हुये वे लड़खड़ाये व अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गये।

इस लेख में इस बात का कही ज़िक्र नहीं किया हुआ है कि वे शराब के नशे में धुत थे। परंतु वर्ष 2017 से सोशल मंचों पर ये वीडियो इसी दावे के साथ वायरल हो रहा है कि भगवंत मान ने शराब पी रखी थी।

आपको बता दें कि वर्ष 2017 में पंजाब में विधानसभा के चुनाव थे और ये वीडियो उसी दौरान का है।


Read Also: पश्चिम बंगाल का वीडियो यूपी चुनाव के दौरान एक ही शख्स सबके वोट डालने के दावे से वायरल; जानिए सच


निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा आंशिक रूप से गलत है। यह वीडियो अभी का नहीं बल्की पुराना है।

Avatar

Title:क्या पंजाब में चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के दावेदार भगवंत मान को शराब के नशे में पाया गया?

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: Partly False