इस वीडियो में दिख रहा शख्स पाकिस्तान के डॉक्टर जफर इकबाल है। इसका सिरोही, जालोर के भाजपा सांसद देवजी से कोई संबन्ध नहीं है।

एक वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि, जालोर सिरोही के भाजपा सांसद देवजी पटेल का एक लड़की के साथ डांस करते हुए वीडियो सामने आया।
वायरल हो रहे वीडियो के साथ यूज़र ने लिखा है,“सिरोही जालौर के भाजपा सांसद देवजी, जी- जान लगाकर मोडी जी के नेतृत्व मे विकास पैदा करने की कड़ी मशक्कत कर रहे है। हर हर मोडी आहा आहा।”(शब्दश:)
अनुसंधान से पता चलता है कि…
इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें ही वीडियो Urdu News नामक एक फेसबुक पेज पर 13 फरवरी 2020 को शेयर किया हुआ मिला। उसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है कि इसमें दिख रहा पाकिस्तान के मशहूर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जफर इकबाल है। वे नशे में धुत होकर अस्पताल के कमरे में एक महिला के साथ नाच रहे थे।
इससे हमें संदेह हुआ कि यह वीडियो पाकिस्तान का भी हो सकता है।
फिर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें 26 जून को न्यूज़18 राजस्थान के चैनल पर इस बारे में एक रिपोर्ट प्रसारित की हुई मिली। उसमें बताया गया है कि जालोर सिरोही के सांसद देवजी पटेल के नाम पर झूठे दावे के साथ यह वीडियो शेयर किया जा रहा है।
इस वीडियो की जाँच के बाद पुलिस ने इस वीडियो को फर्ज़ी पाया है कि और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आगे बढ़ते हुये हमें ई.टी.वी भारत के वेबसाइट पर 25 जून को प्रकाशित खबर मिली। उसमें बताया गया है कि इस वीडियो को धनेरिया नर्मदा नहर संघ नामक के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया था। इसके साथ एक ऑडिया भी वायरल हो रहा था जिसमें बताया गया था कि डांस कर रहे शख्स सांसद देवजी पटेल है। इसके स्क्रीनशॉट के साथ इसपर मामला दर्ज किया गया। और फिर पुलिस ने कार्रवाई कर आसू राम बिश्नोई नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया।
वीडियो वायरल होने के बाद सांसद देवजी पटेल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उनका बोलना है कि उनका नाम खराब करने के लिये ये वीडियो वायरल किया जा रहा है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। महिला के साथ नाच रहे शख्स भाजपा सांसद देवजी पटेल नहीं है। वे पाकिस्तान के एक डॉक्टर है।

Title:भाजपा सांसद देवजी पटेल का महिला के साथ नाचने का वीडियो झूठा; गलत दावा वायरल
Fact Check By: Samiksha KhandelwalResult: False
