यह वीडियो रूस ने यूक्रेन में किए हमले का नहीं है। इसमें दो अलग वीडियो है और दोनों ही वीडियो पुराने है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के संबन्ध में एक और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप कुछ सैनिकों को बंदुक लिये हमला करते हुये देख सकते है।
वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है, “रसिया और यूक्रेन की युद्ध की एक झलक।”
Read Also: पुरानी तस्वीरें वर्तमान में चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध की बोलकर वायरल हो रही है
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुआत हमने इस वीडियो को कीफ्रेम्स में काटकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें पता चला कि इस वीडियो में दो भाग है। फिर हमने दोनों वीडियो की अलग से जाँच की।
पहला भाग (0.00- 1.20 मिनट)
जाँच के दौरान हमने इस वीडियो दो वेबसाइट पर प्रसारित किया हुआ पाया। Pond5 नामक वैबसाइट पर दी हुई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो अफगानिस्तान युद्ध का है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

दूसरी ओर हमें यही वीडियो an ninh thu do नामक एक वियतनामी वेबसाइट पर 21 दिसंबर 2018 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसमें दी गयी जानकारी के मुताबिक ये सिरिया के युद्ध का वीडियो है और इसमें दिख रहे सैनिक अमेरिका के है।

हालांकि इस वीडियो के स्थान के बारे में अभी तक पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन इन सबूतों से हम यह कह सकते है कि ये वीडियो अभी का तो नहीं है।
Read Also: FACT CHECK: क्या योगी आदित्यनाथ ने इस ब्राह्मण को अपमानित कार्यक्रम से भगा दिया?
दूसरा भाग (1.20 मिनट से आखिरी तक)
इस वीडियो के शुरुआत में एक सूचना दी गयी है। उसमें साफ तौर पर लिखा है कि यह वीडियो अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के पनवई जिले में स्थित पान कलाय का है। इसमें यह भी लिखा है कि इसमें दिख रही सेना अमेरिकी है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

फिर आगे बढ़ते हुये हमें यह वीडियो okrajoe नामक एक यूट्यूब चैनल पर 25 मई 2012 को प्रसारित किया हुआ मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है कि ये ऑपरेशन पान कलाय का वीडियो है। यह फूटेज 29 दिसंबर 2011 का है।
इससे हम समझ सकते है कि वायरल वीडियो का यह भाग भी पुराना है व यूक्रेन- रूस युद्ध का नहीं है।
Read Also: सर्बियाई सेना के युद्ध अभ्यास के पुराने वीडियो को रूस- यूक्रेन हमले का बता वायरल किया जा रहा है।
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इस वीडियो में दो अलग वीडियो क्लिप है। उनमें से एक वीडियो अफगानिस्तान का है और दोनों ही पुराने वीडियो है।

Title:दो अलग-अलग हमलों के पुराने वीडियो को रूस यूक्रेन युद्ध का बता वायरल किया जा रहा है।
Fact Check By: Rashi JainResult: False
