पुरानी व असंबन्धित तस्वीरों को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

False Political

ये तस्वीरें बेल्लारी या भारत जोड़ो यात्रा की नहीं है। ये पुरानी तस्वीरें है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के चलते सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेज़ी से साझा की जा रही है। उसमें आप बहुत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को सकते है। उसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सभा में जमा हुई भीड़ को दर्शा रही है। 

वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा हुआ है कि, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बेल्लारी की आमसभा का दृश्य, ऐतिहासिक, अद्भुत और अकल्पनीय!” (शब्दश:)

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की गयी है। हमने उन तस्वीरों को गूगल रिवर्स इमेज कर उनकी जाँच की।

  1. पहली तस्वीर

इस तस्वीर को कई सालों से अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। एक वेबसाइट में दी गयी जानकारी के मुताबिक, नाइजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने 2015 में कानो शहर में एक बैठक की थी। ये उस सभा में जुटी भीड़ की तस्वीर है। 

लेकिन, कानो के एक ऑनलाइन वेबसाइट के मुताबिक, यह तस्वीर ईसाई मिशनरी रेइनहार्ड बोन्के के एक कार्यक्रम की है। एक पत्रकार ने 2015 में यह स्पष्ट भी किया था कि भीड़ की यह तस्वीर राष्ट्रपति की बैठक की नहीं, बल्कि बोंक के कार्यक्रम की है। आप उनके ट्वीट को नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इस ट्वीट में जिस वेबसाइट की लिंक दी है, उसपर जाने से हमें पता चला कि यह तस्वीर असल में 2009 में हुये एक इवेंट की है। रेइनहार्ड बोन्के के संचालन के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नाइजीरिया के ओग्मोबोसो शहर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लाखों लोगों ने भाग लिया।

आर्काइव लिंक

  1. दूसरी तस्वीर

हमें यह तस्वीर 13 अक्टूबर 2021 को मनोरमा न्यूज़ के वेबसाइट पर प्रकाशित की हुई मिली। उसमें दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह तस्वीर तेलंगाना के महबूबनगर में हुई कांग्रेस रैली की है। यह रैली तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख रेवांथ रैड्डी के नेतृत्व में हुई थी। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है। 

आर्काइव लिंक

जैसे की आप जानते है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस साल 7 सितंबर को शुरू हुई थी। और ये तस्वीरें पुरानी है, तो हम कह सकते है कि इन तस्वीरों का भारत जोड़ो यात्रा से कोई संबन्ध नहीं है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रही तस्वीरों के साथ किया गया दावा गलत है। ये तस्वीरें बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा के लिये जमा हुई भीड़ की नहीं है।

Avatar

Title:पुरानी व असंबन्धित तस्वीरों को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है।

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False