१० अप्रैल २०१९ को “एक बिहारी १०० पे भारी” नामक एक फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट की गई | तस्वीर से शीर्षक में लिखा गया है कि “जय श्री राम #Vote4Bjp #NamoAgain” | तस्वीर में हम दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह को देख सकते है | उनके गले में एक भगवा रंग का दुपट्टा देखा जा सकता है | दुपट्टे के ऊपर ‘वोट फॉर बीजेपी और नरेन्द्र मोदी’ लिखा गया है | तस्वीर के ऊपर लिखा गया है कि “कमल का बटन दबाकर देश की तरक्की में भागिदार बने” | तस्वीर के माध्यम से यह दावा की जा रही है कि दीपिका और रणवीर सिंह भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए निकले है | तस्वीर को हमारे द्वारा फैक्ट चेक किये जाने तक ५४०० प्रतिक्रियाएं मिल चुकी थी | यह तस्वीर काफ़ी तेजी से साझा की जा रही है |

आर्काइव लिंक

देश में आम चुनाव चल रहे है | जिस वजह से इस तरह की पोस्ट काफी वायरल की जा रही है | आजकल ऐसे काफ़ी पोस्ट दिखती है जहाँ तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की जाती है | इसीलिए हमने इस पोस्ट की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि....

जाँच की शुरुआत हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेकर यांडेक्स रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हम दीपिका व रणवीर की यह तस्वीर कई वेबसाइट पर संदर्भ हेतु इस्तेमाल करते हुए देख सकते है |

परिणाम से हम मातृभूमि की वेबसाइट पर पहुंचे | वेबसाइट पर १ दिसम्बर २०१८ को प्रकाशित की गयी खबर मिली | खबर के हैडलाइन में लिखा गया है कि दीपिका और रणवीर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए गए | खबर में लिखा गया है कि नवविवाहित बॉलीवुड स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए गए | खबर के साथ जोड़े द्वारा इस दर्शन की दूसरी कई तस्वीरें भी है | उन तस्वीरों में फेसबुक पर वायरल तस्वीर भी शामिल है | तस्वीरों को ध्यान से देखने से पता चलता है कि उनके गले का भगवा दुपट्टा उन्हें मंदिर में आशीर्वाद के तौर पर मिला | उस दुपट्टे पर वोट फॉर भाजपा और नरेन्द्र मोदी जैसा कुछ भी नहीं लिखा हुआ है |

आर्काइव लिंक

हमें यह तस्वीर ३ दिसम्बर २०१८ को न्यूज़ १८ द्वारा प्रकाशित खबर में भी मिली | खबर के हैडलाइन में लिखा गया है कि नीचे दीपिका और रणवीर के शादी की कुछ बहुमूल्य क्षण के तस्वीरें दी गयी है | उपरोक्त तस्वीर के नीचे लिखा गया है कि ३० नवंबर, २०१८ को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सेलिब्रिटी जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह तस्वीरों के लिए पोज़ देते हुए |

आर्काइव लिंक

खबर में प्रकाशित की गयी तस्वीर की अगर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर के साथ तुलना की जाए तो हमें अंतर साफ़ नज़र आता है | मूल तस्वीर में दीपिका व रणवीर के गले में एक भगवा रंग का दुपट्टा है, जिसके ऊपर कुछ भी लिखा हुआ नहीं है | नीचे आप इस तुलना को देख सकते है |

दीपिका व रणवीर के गले में जो भगवा दुपट्टा है उसपर ‘वोट फॉर भाजपा और नरेन्द्र मोदी’ यह अक्षर फोटोशोप का इस्तेमाल कर जोडे गये है |

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त तस्वीर को गलत पाया है | तस्वीर में ‘वोट फॉर भाजपा और नरेन्द्र मोदी’ यह अक्षर फोटोशोप का इस्तेमाल कर मूल तस्वीर में जोड़े गए है | मूल तस्वीर दीपिका व रणवीर के मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन की है | वह दोनों भाजपा का प्रचार नहीं कर रहे है, जैसा कि दावा किया गया है |

Avatar

Title:क्या दीपिका और रणवीर सिंह भाजपा का प्रचार करने निकले है ?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False