लॉरेंस बिश्नोई को नहीं मिली जमानत, 2020 का वीडियो गलत दावे से वायरल….

False Social

सोशल मीडिया पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में विश्नोई को पुलिस अधिकारियों के साथ चलते हुए देखा जा सकता है । दावा किया जा रहा है कि बिश्नोई को जमानत पर रिहा किया गया है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- जेल का ताला टूट गया लारेंस बिश्नोई भाई छूट गया मिली बेल ✊ #जय_श्री_राम

 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो की  क्लिप हमें न्यूज़18 पंजाब के यूट्यूब चैनल पर 25 फरवरी 2020 को प्रकाशित एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें फाजिल्का कोर्ट में मौजूद लॉरेंस बिश्नोई का मिलता-जुलता फुटेज दिखाया गया है। इससे ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, बिश्नोई को सुनवाई के लिए फाजिल्का कोर्ट में जजों की बेंच के सामने पेश किया गया था और उस खास मामले में अदालत ने विश्नोई को आरोपों से बरी कर दिया था। ये वीडियो उसी समय का है। 

अधिक  न्यूज सर्च करने पर ये वीडियो हमें अन्य यूट्यूब चैनल पर 2 मार्च 2020 को अपलोड किया हुआ मिला। बताया गया है कि, फजिल्का अदालत ने बिश्नोई समेत चार को बरी किया था। 

 

लॉरेंस बिश्नोई को जमानत-

पड़ताल के दौरान हमें लॉरेंस बिश्नोई को जमानत दिए जाने के संबंध में कोई भी विश्वसनीय समाचार रिपोर्ट नहीं मिली है। वह वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती सेंट्रल जेल में बंद हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय ने इस साल अगस्त में विश्नोई की गतिविधियों पर लगी पाबंदी को एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। 

 

कौन है लॉरेंस बिश्नोई-

लॉरेंस बिश्नोई पंजाब के फाजिल्का जिले के दुतारावाली गांव का रहने वाला एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका असली नाम बलकरण बरार है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान को धमकी जैसे मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। कई राज्यों में दर्ज मामलों के चलते उसे समय-समय पर अलग-अलग जेलों में रखा गया और फिलहाल वह गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है।

निष्कर्ष– तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि,   वायरल वीडियो हाल का नहीं है, बल्कि साल 2020 का पुराना वीडियो है। यह वीडियो उस समय का है, जब लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब के फजिल्का की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था और जमानत मिली थी।

Avatar

Title:लॉरेंस बिश्नोई को नहीं मिली जमानत, 2020 का वीडियो गलत दावे से वायरल….

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: False