२९ मई २०१९ को फेसबुक पर The Army Wife's Diary’ नामक एक यूजर ने एक पोस्ट साझा किया है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – “राजस्थान के तपते रेगिस्तान में पहरा देती भारतीय जवान | रुक क्यों गए अब बोलो जय हिंद |” इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि “यह तस्वीर भारतीय सेना से राजस्थान मे नियुक्त एक महिला सैनिक की है |” क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ARCHIVED LINK

संशोधन से पता चलता है कि…

उपरोक्त तस्वीर मे महिला ने जो वर्दी पहनी है, वो वर्दी भारतीय सेना की नहीं है | इस बात से हमारा संदेह बढ़ा और हमने इस बात की छानबीन करने के लिए सबसे पहले साझा तस्वीर को ‘गूगल’ रिवर्स इमेज सर्च मे ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन मे हमें एक ट्वीट मिला, जिसमे ‘Allison Barrie’ नामक एक यूजर ने ट्वीट मे उपरोक्त तस्वीर को साझा किया है मगर ट्वीट मे BBC द्वारा एक ख़बर का लिंक भी दिया है | इस ट्वीट मे लिखा है कि Fighter + leader Asia Ramazan Antar 'Angelina Jolie,' killed fighting Islamic extremists’

सरल हिंदी मे अनुवाद : “लड़ाकू + नेता एशिया रमज़ान अंतार 'एंजेलिना जोली,' इस्लामिक चरमपंथियों से लड़ते हुए मारी गई |

‘BBC’ द्वारा दी गयी इस ख़बर को जब हमने पढ़ा तो हमें पता चला कि उपरोक्त तस्वीर मे दर्शायी गयी महिला कोई भारतीय सेना की सैनिक नहीं, बल्कि एशिया रमज़ान अंतार नाम की एक कुर्दिश महिला थी | १९ साल की एशिया रमज़ान अंतार की अगस्त २०१६ को उत्तरी सीरिया में आतंकवादियों (IS Militants) के हाथों मौत हो गयी थी | एशिया YPG(Yekîneyên Parastina Gel) यानी People’s Protection Units की सदस्य थी | पूरी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

BBCNews | ArchivedLink

इसके अलावा हमें ‘TheTimes’ द्वारा ९ सितम्बर २०१६ को प्रसारित की गयी ख़बर भी मिली, जिसमे एशिया के मारे जाने की ख़बर दी गयी थी |

ThetimesPost | ArchivedLink

इस संशोधन से साफ़ पता चलता है कि कि उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाया गया चित्र भारतीय सेना की महिला सैनिक का नहीं बल्कि एशिया रमज़ान अंतार नामक एक १९ साल की कुर्दिश महिला की है, जो अभी इस दुनिया में नहीं है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “यह तस्वीर भारतीय सेना से राजस्थान मे नियुक्त एक महिला सैनिक की है |” ग़लत है | यह चित्र एक कुर्दिश महिला सैनिक का है जो २०१६ मे आतंकवादियों के हाथों मारी गई थी |

Avatar

Title:क्या तस्वीर मे दर्शायी गयी महिला राजस्थान मे तैनात भारतीय सेना से है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False