२८ अप्रैल २०१९ को फेसबुक पर 'Pradeep Tamhankar' नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में दो फोटो दिये गए हैं | एक फोटो में कांगेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह यह विवादित मुस्लिम मौलाना ज़ाकिर नाइक के गले लग रहें है और दुसरे फोटो मे जाकिर खान दो अन्य व्यक्तियों के साथ खड़े हैं | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – ब्लू सर्कल में #श्रीलंका का #सुसाइड_बॉम्बर है | उसके पास जो खड़ा है उसे पहचाना आपने ? डॉगविजय सिंह के साथ भी वही BC है | सही पहचाना जाकिर नायक | सच कहा था शाश्वत ने आतंक का कोई मजहब नहीं ये तो मजहब का आतंक है | 1) Srilanka Suicide Bomber with Zakir Naik. 2) Bhopal X-Cm Digvijay Singh with Zakir Naik. #Elections2019. #VoteWisely.|

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह और ज़ाकिर नाइक का श्रीलंका के आत्मघाती हमलावर के साथ संबंध है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

ARCHIVED POST

संशोधन से पता चलता है कि…

उपरोक्त पोस्ट मे दर्शाये गए ४ व्यक्तियों मे से ३ काफ़ी प्रसिद्ध हैं |

हमने सबसे पहले इस तस्वीर मे दर्शाए लोगों के बारे मे गूगल मे ढूँढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

1.दिग्विजय सिंह ( मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री )

2.ज़ाकिर नाइक (भारतीय इस्लामिक उपदेशक )

3.मुखरिज़ बिन महाथिर (केदाह, मलेशिया के वर्तमान मुख्यमंत्री )

मगर चौथे व्यक्ति का नाम पता नहीं होने के कारण हमने इस व्यक्ति को ढूंढने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया पर ‘ज़ाकिर नाइक’ के नाम से ढूंढा और ट्विटर पर हमें ‘#ZakirNaik’ की वर्ड्स से जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस पोस्ट के अनुसार चौथे व्यक्ति का नाम ‘मोहम्मद ज़मरी विनोथ’ बताया गया है | फिर हमने गूगल इमेज में इस नाम से ढूंढा और जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

उपरोक्त पोस्ट से मिलती-जुलती तस्वीर दिखने पर नाम की पुष्टि तो हुई मगर उपरोक्त दावे की पुष्टि नहीं हुई, तो हमने गूगल में ‘Zamri Vinoth Bomb Blast’ की वर्ड्स से ढूंढा और जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

MalaysiaChronicles’ द्वारा दी गयी २७ अप्रैल २०१९ की एक ख़बर मे ज़मरी के गिरफ्तारी के बारे मे लिखा है | इस ख़बर के मुताबिक श्रीलंका मे हुए बम विस्फ़ोट के बाद ज़मरी के खिलाफ इसाई और हिन्दु देवताओं को अपमान करने के लिए १३ शिकायतें दर्ज हुई थी | इस बात पर उन्हें गिरफ़्तार किया गया था और इसकी कार्रवाई भी चल रही है |

ARCHIVED LINK

मगर कहीं भी ज़मरी विनोथ को श्रीलंका मे हुए अपघाती हमले के कारण गिरफ़्तार किया है ऐसी कोई ख़बर नहीं मिली | फिर हमने ज़ाकिर नाइक और दिग्विजय सिंह के मिलने के बारे में गूगल पर संशोधन किया, जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस संशोधन से हमें youtube के विडियो व २ जून २०१७ को Firstspot और FinancialExpress द्वारा दी गयी एक ख़बर मिली, जिसमे २०१२ मे एक अंतराष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव सम्मेलन में दिग्विजय सिंह और जाकिर नाइक की मुलाकात हुई थी | दिग्विजय द्वारा दिए गए बयान मे उन्होंने कहा है कि जब यह सम्मेलन हुआ था तब जाकिर नाइक पर कोई भी इलज़ाम या शिकायत दर्ज नहीं थी और यह सम्मेलन राज्य सरकार के अनुमति से हुआ था | और अगर कोई भी नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वो उसपर दिग्विजय सजा का सामना करने को तैयार है | इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि ज़ाकिर नाइक और भी कई राजनैतिक नेताओं से मिले हैं, मगर उनके बारे मे कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहा है ?

पूरी ख़बर पढने के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

FirstpostPost | Archived LinkFinancialexpressPost | Archived Link

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया फोटो और उसपर किया गया दावा भ्रम पैदा करने के लिए फैलाये जा रहे है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “दिग्विजय सिंह और ज़ाकिर नाइक का श्रीलंका के आत्मघाती हमलावर के साथ संबंध है |” सरासर गलत है | उपरोक्त पोस्ट के दावे अनुसार ना ही ज़मरी विनोथ श्रीलंका के हुए विस्फ़ोट के आत्मघाती हमलावर है और ना ही दिग्विजय सिंह का ज़ाकिर नाइक के साथ कोई संबंध है | यह पोस्ट भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया गया है |

Avatar

Title:क्या दिविजय सिंह का श्रीलंका के आत्मघाती हमलावर के साथ कोई संबंध है ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao

Result: False