क्या हवाई के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा ‘मोदी की गंगा के प्रति गहरी आस्था’ हैं? जानिये सच |

National Political True
यह चित्र हमने Amarujala से प्रतिनिधित्व के लिए लिया है |

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफ़ी साझा किया जा रहा है | पोस्ट के मुताबिक हवाई में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश Michael D. Wilson ने कहा है कि ‘स्वच्छ गंगा मिशन है शानदार | मोदी की गंगा के प्रति गहरी आस्था |’ कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

FacebookPost | ArchivedLink

तथ्यों की जांच:
हमने जांच की शुरुआत उपरोक्त पोस्ट मे दिए गए दावे को गूगल मे ढूंढकर की |

परिणाम में हमें कई समाचार प्रकाशनों के प्रकाशन मिले, जो इस बात की पुष्टि करते है कि हवाई में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश Michael D. Wilson ने स्वच्छ गंगा मिशन को शानदार कहा था और मोदी की गंगा के प्रति गहरी आस्था है यह भी कहा था |

AmarujalaPost | ArchivedLinkBhaskarPost | ArchivedLinkEconomictimesPost | ArchivedLink
JagranPost | ArchivedLinkTimesnownewsPost | ArchivedLinkTheweekPost | ArchivedLink

Michael D. Wilson ने एक ऐसी अदालत, जो अमेरिकी राज्य में पर्यावरण कानूनों में माहिर है, स्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है | माइकल डी. विल्सन भारत में जिदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो.(डॉ.)सी.राज कुमार के निमंत्रण पर आये थे | उन्होंने १ अप्रैल २०१९ को ओ.पी.जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया द्वारा आयोजित ‘ग्रीन लॉ’ व्याख्यानमाला में ‘पर्यावरण न्याय और कानून के नियम : न्यायपालिका और न्यायाधीशों की भूमिका’ विषय पर अपने विचार रखे |

LivelawPost | ArchivedLink

न्यूज़ चैनल्स के प्रकाशन और हमारे संशोधन से यह बात स्पष्ट है कि जब माइकल डी. विल्सन भारत आये थें, तब उन्होंने गंगा नदी से जुड़े अपने विचार व्यक्त किये |

निष्कर्ष : सच

तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा ‘हवाई में उच्चतम न्यायलय के न्यायधीश Michael D. Wilson ने कहा है कि “स्वच्छ गंगा मिशन है शानदार | मोदी की गंगा के प्रति गहरी आस्था |” सही है |

Avatar

Title:क्या हवाई के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने कहा ‘मोदी की गंगा के प्रति गहरी आस्था’ हैं? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: True