क्या भँवर जितेंद्र सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के जूते की लेस बांधी?

False Political

यह खबर गलत है। कांग्रेस नेता भँवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की नहीं बल्की खद की जूते की लेस बांधी थी।

हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौरे पर थी। इस दौरान उस यात्रा की कई तस्वीरें व वीडियो इंटरनेट पर शेयर किये जा रहे है। इसी बीच पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से साझा किया जा रहा है। उसमें आप पहले उन्हें राहुल गांधी के बाजू में चलते हुये देख सकते है। थोड़े समय बाद वे राहुल गांधी के सामने आते है और फिर नीचे झूक जाते है। 

इस वीडियो को शेयर कर सोशल मीडिया पर यूज़र्स दावा कर रहे है कि भँवर जितेंद्र सिंह राहुल गांधी के जूते की लेस बांध रहे है। इसके साथ राहुल गांधी पर लोग तंज कस रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “कांग्रेस के राजकुमार की लैस बांधते हुए अलवर नरेश राहुल गाँधी जी “पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह जी से अपना जूते का फीता” बंधवाते हुए।“ (शब्दश:)

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इसकी जाँच हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च कर की। परिणाम में हमें 21 दिसंबर को भँवर जितेंद्र सिंह के फेसबुक पेज पर उनका एक वीडियो मिला। उसमें वे बता रहे है कि भारत जोड़ो यात्रा में वे चल रहे है और उनके जूते के लेस खुले हुये थे। तो राहुल गांधी ने उन्हें बोला कि लेस खुले है। इस वजह वे अपने जूते के लेस बांधने के लिये नीचे झूके थे। 

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी ने जो जूते पहने थे उसमें लेस ही नहीं है। वे भाजपा के अमित मालवीय, तजिंदर पाल बग्गा और अमन चोपड़ा पर इस वीडियो को गलत दावे के साथ पोस्ट करने के लिये आलोचना कर रहे है।

फेसबुक

उनके फेसबुक पेज की जाँच करने पर हमें वहाँ एक तुलनात्मक वीडियो भी मिला। उसमें वायरल वीडियो और उसी दृश्य को दूसरे एंगल से लिये हुये वीडियो के बीच अंतर बताया गया है। आप नीचे देख सकते है।

https://www.facebook.com/reel/550307096956283

इसमें आप देख सकते है कि भँवर राजेंद्र सिंह खुद के जूत की लेस बांध रहे है।

उनके पेज पर हमें 21 दिसंबर को प्रकाशित तस्वीरें मिली, जिसमें बताया गया है कि भंवर जितेंद्र सिंह उनके जूते की लेस बांध रहे है।

फेसबुक

जाँच में आगे बढ़ते हुये हमने पाया कि जितेंद्र सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस बारें में स्पष्टिकरण दिया है। आप नीचे उनका ट्वीट देख सकते है।

उनके ट्वीटर हैंडल पर हमें सुरभी नामक यूज़र द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। उस ट्वीट में तीन तस्वीरें पोस्ट की गयी है और भँवर राजेंद्र सिंह के जूते की खुली हुई लेस की तस्वीर दिखायी गयी है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह राहुल गांधी की नहीं बल्की खुद के जूते की लेस बांध रहे थे। उन्होंने इस पर अपना स्पष्टिकरण भी दिया है।

Avatar

Title:क्या भँवर जितेंद्र सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के जूते की लेस बांधी?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False