१७ जून २०१९ को टीपीके कोया नामक एक फेसबुक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट की | तस्वीर के शीर्षक में लिखा गया है कि “दुनिया का सबसे लंबा आदमी: अनवर सादिक – अफगानिस्तान, वजन: २४८ किलो | ऊँचाई- १० फुट ३/४ इंच |” इस दावें के साथ एक तस्वीर भी साझा की गयी है | इस पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि तस्वीर में दर्शाया गया आदमी दुनिया का सबसे लम्बा आदमी है और वह अफ़ग़ानिस्तान से है | यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा में है | फैक्ट चेक किये जाने तक यह पोस्ट लगभग ४५० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चुकी थी |

क्या वास्तव में यह दुनिया के सबसे लम्बे आदमी की तस्वीर है? हमने इस दावे की सच्चाई जानने की कोशिश की |

संशोधन से पता चलता है कि..

जांच की शुरुआत हमने इस तस्वीर का स्क्रीनशॉट लेते हुए गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हमें कुछ मिलती-जुलती जानकारी नहीं मिली | इसके पश्चात हम गिनेस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड की वेबसाइट पर गए | वेबसाइट पर सर्च के परिणाम से हमें पता चला कि रोबर्ट वाडलो नामक आदमी दुनिया में सबसे लम्बा आदमी था | जानकारी के अनुसार, रॉबर्ट पर्शिंग वाडलो का जन्म अमेरिका में एल्टन, इलिनोइस में २२ फरवरी १९१८ को हुआ था | इस खबर के शीर्षक में लिखा गया है कि यह रोबर्ट अब तक दुनिया का सबसे लम्बा आदमी था | जानकारी अनुसार १५ जुलाई १९४० को मिशिगन के एक होटल में रॉबर्ट की मृत्यु हो गई |

आर्काइव लिंक

वेबसाइट पर उन्होंने एक सूचि दी है, जिसमे पिछले १०० साल में १० सबसे लम्बे लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है | साथ ही यह लिखा गया है कि “वाडलो के ऊंचाई का रेकॉर्ड आज तक किसीने तोडा नहीं है |” इस सूचि में हम यह भी देख सकते है कि सुल्तान कोसेन नामक व्यक्ति अब तक का सबसे लम्बा आदमी है जो जीवित है | वह तुर्की से है |

इसके पश्चात हमने वर्ल्ड रेकॉर्ड में दुनिया के सबसे ऊँचे जीवित आदमी, सुल्तान कोसेन के बारें में जानकारी खोजी | जानकरी के अनुसार, सबसे लंबा जीवित आदमी सुल्तान कोसेन है, जिसे ८ फरवरी २०११ को अंकारा, तुर्की में ८ फीट २.८ इंच मापा गया था |

आर्काइव लिंक | आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | दुनिया का सबसे लम्बा आदमी का नाम रोबर्ट वाडलो था और अब दुनिया का सबसे लम्बा जीवित आदमी सुल्तान कोसेन है |

Avatar

Title:क्या दुनिया के सबसे लम्बे आदमी का नाम अनवर सादिक है ?

Fact Check By: Drabanti Ghosh

Result: False