कांग्रेसियों ने नहीं, बल्कि भाजयुमो के सदस्यों ने फाड़े थे राहुल गांधी के पोस्टर,भ्रामकहैवायरलदावा… 

Misleading Social

सोशल मीडिया पर 37 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोगों को कांग्रेस के पोस्‍टर फाड़ते हुए और आपत्तिजनक नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी के खिलाफ उन्‍हीं की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बगावत करते हुए यह हरकत की है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- कांग्रेस के गढ़ में ही राहुल गांधी के खिलाफ विद्रोह! 🚨अपने ही कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़े और लगाए नारे — “राहुल गांधी चोर है… चोर है!” यह वीडियो कांग्रेस की अंदरूनी सच्चाई उजागर कर रहा है। खान ग्रेस ही मुस्लिम लीग है 

 

फेसबुकआर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…  

 पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें ‘SATYA Khabar INDIA’ नाम के एक फेसबुक पेज पर वीडियो पोस्‍ट किया हुआ मिला। जिसके साथ लिखा था, “भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर मचाया उत्पात।”

मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर  वायरल वीडियो हमें 22 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश कांग्रेस के इंस्‍टाग्राम हैंडल पर भी मिला।

खबर में लिखा गया है, “आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जो हुआ, वह सिर्फ एक कार्यालय पर हमला नहीं था वह लोकतंत्र पर सीधा प्रहार था। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपा से जुड़े गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर जिस प्रकार हंगामा, तोड़फोड़ और अभद्रता की गई, उसका वीडियो साफ बता रहा है कि ये लोग विचारों से नहीं, हिंसा से राजनीति करना चाहते हैं।

 ये केवल पोस्टर नहीं फाड़ रहे। ये राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहे हैं। ये लोकतांत्रिक अस्मिता को रौंद रहे हैं।”

स्पष्टीकरण के लिए हमने incmp से संपर्क किया। उन्होंने हमें स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और भाजपा से जुड़े गुंडों द्वारा कांग्रेस कार्यालय में घुसकर  हंगामा, तोड़फोड़ और अभद्रता की गई थी। इसलिए वायरल दावा गलत है।निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, 21 फरवरी को भोपाल में कांग्रेस ऑफिस के बाहर भाजयुमो ने प्रदर्शन किया था। उसी घटना के वीडियो को अब गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Avatar

Title:कांग्रेसियों ने नहीं, बल्कि भाजयुमो के सदस्यों ने फाड़े थे राहुल गांधी के पोस्टर,भ्रामक है वायरल दावा…

Fact Check By: Sarita Samal 

Result: Misleading

Leave a Reply