२३ अप्रैल २०१९ को फेसबुक के ‘Shruti Singh’ नामक एक पेज पर एक पोस्ट साझा है | पोस्ट में एक विडियो दिया गया है | विडियो में दो लोग एक पुराने टायर को काटकर उसमे से दो हजार के नोटों के बंडल बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे है तथा एक मेज पर नोटों का ढेर लगा हुआ है | पोस्ट के कैप्शन में लिखा है –

आज योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर पर इनकम टैक्स ने मारा छापा.... पकड़ा कई हजार करोड़ों की काला धन

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि यह विडियो यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पड़े आयकर छापे का है | लेकिन विडियो में लोग दक्षिण भारत में बोली जाने वाली किसी भाषा का प्रयोग कर रहे है | इसलिए इस विडियो पर संदेह होता है | आइये जानते है इस विडियो और पोस्ट के दावे की सच्चाई |

ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि...

हमने सबसे पहले विडियो को ध्यान से देखा और सुना तो हमें पता चला कि लोग जो भाषा का इस्तेमाल कर रहे है वह कन्नड़ है | तब हमने विडियो को स्टील कर नोटों का स्क्रीन शॉट लिया और उसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें ABP Majha की एक खबर मिली | इस खबर में लिखा है कि बंगलुरु में टायर में से २ करोड़ ३० लाख रूपये जब्त किये गए | आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की थी | यह रकम बेंगलुरु से शिवमोगा जा रही थी | नीचे आप यह विडियो देख सकते है |

ARCHIVE ABP

इस जानकारी के आधार पर हमने संशोधन को आगे बढाया | IT department seized 2 crore in bangalore from tyre इन की वर्ड्स के साथ सर्च किया तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमें timesnownews द्वारा प्रसारित खबर मिली जिसमे उपरोक्त पोस्ट में दिए विडियो का स्क्रीन शॉट इस्तेमाल किया गया है और लिखा गया है कि आयकर विभाग ने बंगलुरु में छापा मारकर पुराने टायर में छुपाये हुए दो करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त की |

इस संशोधन से हमें अमर उजाला की भी एक खबर मिली, जिसमे उपरोक्त पोस्ट में दिए विडियो का स्क्रीन शॉट इस्तेमाल किया गया है और लिखा गया है कि आयकर विभाग ने बंगलुरु में छापा मारकर पुराने टायर में छुपाये हुए दो करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त की |

ARCHIVE UJALA

इसके बाद हमें ANI का एक ट्वीट भी मिला, जिसमे यही विडियो दिया गया है और लिखा गया है कि, Rs 2.30 cr in cash stuffed inside the spare tire in a car seized by Income-Tax officials. The cash was being transported from Bengaluru to Shivamogga. यह ट्वीट आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

इस संशोधन से यह बात तो स्पष्ट हो गई कि उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया विडियो उस घटना का नहीं है, जिसका दावा पोस्ट के कैप्शन में किया गया है | तो हमने उस घटना के बारे में संशोधन किया जिसका की दावा लिखीत तौर पर इस पोस्ट में किया गया है |

‘स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर पर इनकम टैक्स ने मारा छापा’ इन की वर्ड्स के साथ हमने गूगल पर सर्च किया तो हमें पंजाब केसरी द्वारा यू-ट्यूब पर अपलोड एक विडियो मिला, जिसमे छापे की कार्रवाई की खबर है |

ARCHIVE VIDEO

उत्तर प्रदेश के Talk Today इस समाचार पत्र ने भी यह खबर दी है | खबर में कहा गया है कि, बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र का आरोप है कि शहर की आवास विकास कॉलोनी के मकान नंबर 304 में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रुके हैं। वहीं से चुनाव प्रभावित कर रहे हैं। आरोपों के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मकान की तलाशी के आदेश दिए। साथ ही आदेश दिया कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य मिले तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए। आदेश के बाद तुरंत बाद मकान में पुलिस ने तलाशी ली। लेकिन वहां कोई नहीं मिला।

ARCHIVE TODAY

इसके अलावा हमें नवभारत टाइम्स द्वारा प्रकाशित और एक खबर मिली, जिसमे भी कहा गया है कि, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर चुनाव आयोग द्वारा छापा मारा गया था |

ARCHIVE NBT

इस संशोधन से इस बात की पुष्टि होती है कि, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निवासस्थान पर चुनाव आयोग द्वारा छापेमारी की गई, ना की आयकर विभाग द्वारा | साथ ही पोस्ट में साझा किया गया विडियो बंगलुरु के आयकर छापे का है, ना की मौर्य के निवासस्थान पर चुनाव आयोग द्वारा छापेमारी का |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, “आज योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पर पर इनकम टैक्स ने मारा छापा.... पकड़ा कई हजार करोड़ों की काला धन” सरासर गलत है | पोस्ट में साझा विडियो भी मौर्य के घर छापेमारी का नहीं है | विडियो बंगलुरु के आयकर छापे का है और मौर्य के घर चुनाव आयोग ने छापा मारा था |

Avatar

Title:क्या यह वायरल विडियो उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के घर पडे आयकर छापे का है ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar

Result: False