३ जुलाई २०१९ को फेसबुक पर ‘Abbas Changvadiya Withrg’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है | पोस्ट में एक विडियो साझा किया गया है | विडियो में हमें दिखाई देता है कि, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह अपनी पत्नी के साथ खड़े है व किसी का इंतजार कर रहे है | एक काले रंग की गाड़ी आती है | गाड़ी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उतरते है | मोदी मनमोहनसिंह को फूलों का गुलदस्ता देते है | फिर मनमोहनसिंह उनको घर के अंदर ले जाते है |

पोस्ट के विवरण में लिखा है कि,

Modi went to meet Manmohan Singh to discuss about ? #GDP .Singh is king.?

बजट के पहले भारत की जीडीपी वृद्धि को बेहतर बनाने के लिए डॉ। मनमोहन सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ निवास पर मोदी जी की बैठक .... हमें डॉ। मनमोहन सिंह जी पर गर्व है

इस पोस्ट व्दारा दावा किया गया है कि, केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी मनमोहनसिंह से यह चर्चा करने गए की जीडीपी किस तरह से बेहतर बनाई जा सकती है | लेकिन यह खबर हाल में किसी मीडिया हाउस द्वारा कवर नहीं की गई है | तो आइये जानते है इस दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘Abbas Changvadiya Withrg’ | ARCHIVE POST

संशोधन से पता चलता है कि...

सबसे पहले हमने पोस्ट में साझा दावे अनुसार यह ढूंढा की केंद्र सरकार का २०१९-२०२० का बजट संसद में कब रखा जाने वाला है | गूगल से हमें पता चला कि, यह बजट शुक्रवार, ५ जुलाई २०१९ को पेश होने वाला है |

इसके बाद हमने पोस्ट में साझा विडियो को इन्विड टूल की मदद से छोटे फ्रेम्स में तोडा | इन फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें जो परिणाम मिले, वह आप नीचे देख सकते है |

इस सर्च से हमें ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा प्रसारित एक खबर मिली | इस खबर में उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के स्क्रीनशॉट जैसी ही पीटीआई द्वारा खिंची तस्वीर इस्तेमाल की गई है | खबर पांच साल पहले की, यानि २७ मई २०१४ की है | खबर में लिखा गया है कि, प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद दुसरे दिन शाम को प्रधानमंत्री मोदी सदिच्छा भेंट के लिए मनमोहन सिंह के आवास पर गए |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - ‘इंडियन एक्सप्रेस’ | ARCHIVE EXPRESS

इसके अलावा हमें यही खबर बिंग सर्च से ‘NDTV’ समाचार चैनल की वेबसाइट पर भी मिली | यह खबर भी २७ मई २०१४ को प्रसारित की गई है | खबर में उपरोक्त पोस्ट में साझा विडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - ‘NDTV’ | ARCHIVE NDTV

इसके बाद हमने ‘narendra modi visits manmohan singh’ की वर्ड्स के साथ यू-ट्यूब पर सर्च किया तो हमें ‘DD News’ द्वारा २७ मई २०१४ को अपलोड खबर का विडियो मिला | यह वही विडियो है, जो उपरोक्त पोस्ट में साझा किया गया है |

इन ख़बरों से पता चलता है कि, यह विडियो पांच साल पुराना है, जब मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी | वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह से सदिच्छा मुलाकात करने गए थे | उसके बाद भी कुछ मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी तथा मनमोहनसिंह की मुलाकातें हुई है | इस विडियो का परसों पेश होने वाले बजट के साथ कोई ताल्लुक नहीं है | इसलिए उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, बजट से पहले जीडीपी बढ़ाने के सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहनसिंह से मार्गदर्शन लिया, गलत है | पुराने विडियो को गलत दावे के साथ भ्रम पैदा करने के लिए साझा किया जा रहा है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा कि, “बजट के पहले भारत की जीडीपी वृद्धि को बेहतर बनाने के लिए डॉ। मनमोहन सिंह जी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ निवास पर मोदी जी की बैठक |” सरासर गलत है | यह २०१४ की मुलाकात का विडियो है, तथा अभी के बजट से उसका कोई ताल्लुक नहीं है |

Avatar

Title:क्या बजट से पहले प्रधानमंत्री मोदी जीडीपी कैसे बढाया जाए यह जानने के लिए मनमोहनसिंह से मिलने गए ?

Fact Check By: R Pillai

Result: False