क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने स्कॉच के ५ पेग लगाकर यह विडियो शूट किया ?

False National Political
िल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का यह फोटो हमने गूगल से प्रतिनिधित्व हेतु लिया है |

१२ जनवरी २०१९ को फेसबुक पर ‘योगी आदित्यनाथ की सेना’ इस पेज पर साझा यह पोस्ट काफी चर्चा में है | पोस्ट में एक विडियो दिया है जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कार में बैठकर शराब के नशे में बोलते नजर आ रहे है | हैडलाइन है – दिल्ली के मुख्यमंत्री जी। स्कॉच के 5 पैग के बाद ज्ञान बांटते हुए। धन्य हो प्रभु आप। ??? |  आम चुनाव के चलते यह पोस्ट बहुत ज्यादा साझा हो रही है | फैक्ट चेक किये जाने तक इस पोस्ट को २५ हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चूका है | यह पहला मौका नहीं है जब केजरीवाल को शराबी बताया गया हो | उनको शराबी सिद्ध करने के लिए इससे पहले पोस्टर तक लग चुके है | फ़िलहाल इस ताजा विडियो की बात करते है | आइये जानते है इसकी सच्चाई |

ARCHIVE POST

ट्वीटर पर सर्च करने पर हमें इसी सन्दर्भ में जगदीश राजपुरोहित नामक यूजर द्वारा किया गया एक ट्वीट भी मिला, जो आप नीचे देख सकते है |

ARCHIVE TWEET

संशोधन से पता चलता है कि…
जब हमने पोस्ट में दिए गए विडियो को बारीकी से सुना तो पता चला कि इस विडियो की स्पीड धीमी कर दी गई है | दूसरी बात, यह विडियो tiktok इस विडियो शेयरिंग सोशल मीडिया मंच पर साझा हुआ है, जो आम तौर पर हंसी मजाक वाले विडियो के लिए मशहूर है | @rkumarmadaan नामक यूजर ने यह विडियो tiktok पर अपलोड किया था, जिसका इस्तेमाल उपरोक्त पेज की पोस्ट में किया गया है |

विडियो को देखने व सुनने के बाद हमने मूल विडियो की खोज शुरू की | हम सीधे अरविन्द केजरीवाल इनके सत्यापित फेसबुक अकाउंट पेज पर गए | हमने पेज के विडियो सेक्शन पर जाकर खोज की तो हमें पता चला कि उन्होंने २०१७ में जनवरी तथा फ़रवरी के महीनों में तीन बार कार में बैठकर फेसबुक लाइव किया था |

ARCHIVE KEJRIWAL

इन तीन में से रविवार, २९ जनवरी २०१७ को सुबह ११ बजकर १२ मिनट पर केजरीवाल ने जो फेसबुक लाइव किया था, वही विडियो को तोड़-मरोड़कर पहले tiktok पर और बाद में उपरोक्त पोस्ट में इस्तेमाल किया गया | आप इस फेसबुक लाइव का पोस्ट एवं विडियो नीचे देख सकते है |

ARCHIVE ORIGINAL

इस मूल विडियो को जब हमने सुना तो पता चला कि, यह विडियो १ मिनट ५२ सेकंड का है, जब की पोस्ट में दिया हुआ विडियो महज 1 मिनट का है | जब हमने वीएलसी प्लेयर में दोनों विडियो चेक किये तो पता चला की पोस्ट के विडियो में मूल विडियो के कुछ अंश काट दिए गए है, तथा उसे स्लो कर दिया गया है | स्लो कर दिया से हमारा मतलब है कि विडियो का फ्रेम रेट कम कर दिया है, जिसकी वजह से केजरीवाल शराब के नशे में होने का भ्रम होता है | मूल विडियो का फ्रेम रेट २९.९७ फ्रेम्स प्रति सेकंड है, जबकि पोस्ट में शेयर हो रहे विडियो का फ्रेम रेट १५.०२ फ्रेम्स प्रति सेकंड है | यह तुलना आप नीचे कि स्क्रीन शॉट पर देख सकते है |

भारत में विडियो का फ्रेम रेट २९.९७ फ्रेम्स प्रति सेकंड ही होता है | इस बात की पुष्टि हमने गूगल सर्च से की, जो आप नीचे की स्क्रीन शॉट में देख सकते है |

आइये अब दोनो विडियो को आमने-सामने देख लेते है, जिससे कि दोनों विडियो का फर्क स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सके |

जांच का परिणाम :  इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने स्कॉच के ५ पेग लगाकर यह विडियो नहीं बनाया है तथा पोस्ट में किया गया दावा गलत(FALSE) है | उपरोक्त पोस्ट का विडियो फ्रेम रेट कम कर स्लो कर दिया है, जिससे यह भ्रम पैदा होता है कि केजरीवाल शराब के नशे में है |

Avatar

Title:क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने स्कॉच के ५ पेग लगाकर यह विडियो शूट किया ?

Fact Check By: Rajesh Pillewar 

Result: False