कराची पाकिस्तान में घटित लूट को मुंबई का बताया जा रहा है।

False International Social

२९ अक्टूबर २०१९ को फेसबुक पर ‘अनुज अग्निहोत्री द्वारा किये गए पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया है | वीडियो में चार कम उम्र के लड़के एक युगल को लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं | पोस्ट के विवरण में लिखा है कि, “अगर यही 19,20 साल के लड़के भगवा कपड़ा पहन के लूट करते तो भारत का secularism खतरा में आ जाता और इन्टॉलरेंस गैंग फर्जी लिंचिंग गैंग सक्रिय हो जाते | नोट-घटना सर्वोदय मंदिर, Ghatkopar, Mumbai की है |” इस पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि – मुंबई के घाटकोपर इलाके में दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:

FacebookPost | ArchivedLink

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो को InVidTool की मदद से स्क्रीनग्रैब लेकर यांडेक्स इमेज सर्च पर ढूंढा, परिणामस्वरूप हमें ट्विटर पर ‘Islamabad’ नामक एक यूजर द्वारा ऐसा ही समान दिखने वाला वीडियो २६ अगस्त २०१९ को अपलोड किया मिला | इस ट्वीट में यह घटना पाकिस्तान के कराची की बतायी गयी है|

Islamabad Tweet | ArchivedLink

इसके अलावा हमें YouTube पर Ali Zayn नामक एक यूजर द्वारा ३ सितम्बर २०१९ को उपरोक्त वीडियो अपलोड किया गया मिला | इस वीडियो में भी यह घटना को कराची का बताया गया है |

हमें गूगल रिवर्स इमेज सर्च में इस घटना से सम्बंधित पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट द्वारा २६ अगस्त २०१९ की ख़बर प्रकाशित मिली | 

Samaa.tv | ArchivedLink

इस ख़बर के अनुसार यह घटना कराची के गुलबर्ग इलाके की है | ४ कम उम्र के युवकों ने एक युगल से दिन दहाड़े पैसे, मोबाइल व गहनों की लूट कर ली थी| यह घटना २६ अगस्त २०१९ की है | इसके अलावा, कई अन्य स्थानीय पाकिस्तानी समाचार वेबसाइटों ने इस ख़बर को मुख्य रूप से प्रकाशित किया था | इन ख़बरों को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

PakistantvPost | ArchivedLinkDhertitvPost | ArchivedLinkNewstvPost | ArchivedLinkDawnnewsPost | ArchivedLink

इसके बाद जब हमने इस घटना की पुष्टि के लिए कराची के SPO गुलबर्ग से संपर्क किया, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यह घटना २६ अगस्त २०१९ को हिल-पार्क के नज़दीक गुलशन-ए-इकबाल इलाके में घटी थी | ४ कम उम्र के युवकों ने वीडियो में दिखने वाले युगल को चुरी और बंदूक दिखाकर दिन दहाड़े लूटा | इनमे से दो लड़को को १ सितम्बर २०१९ को गिरफ़्तार भी किया गया था | एक का नाम युसूफ (१७) और दुसरे का नाम अरीब (१५) है |

इस अनुसंधान से इस बात की पुष्टि होती है कि यह घटना २६ अगस्त २०१९ को कराची पाकिस्तान के गुलबर्ग इलाके की है और इसे मुंबई के घाटकोपर की घटना बताकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है |

जांच का परिणाम :  उपरोक्त पोस्ट मे किया गया दावा “मुंबई के घाटकोपर इलाके में दिन दहाड़े चोरी हुई है |” ग़लत है |

Avatar

Title:कराची पाकिस्तान में घटित लूट को मुंबई का बताया जा रहा है।

Fact Check By: Natasha Vivian 

Result: False