८ सितम्बर २०१९ को फेसबुक के ‘MD Khurshid Raza’ नामक एक यूजर द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया है जिसमें एक वीडियो दिया गया है | वीडियो में एक पुलिसवाला पुलिस की गाड़ी के बोनट पर बैठा दिखाई देता है तथा दूसरा बोनट पर हाथ रखकर खड़ा है | पहला पुलिसकर्मी गिलास में शराब तथा पानी भरते हुए दिखाई देता है व दूसरा नशे में बडबडाता है – “भाई हम ड्यूटी भी करेंगे और त्यौहार भी मनाएंगे |”

पोस्ट के विवरण में लिखा गया है कि,

चालान के पैसों से पुलिस वाले दारू पीते हुए कैमरे में कैद हो गए।

इस पोस्ट व्दारा किया यह दावा किया जा रहा है कि, हाल ही में १ सितम्बर २०१९ को केंद्र सरकार द्वारा नए ट्रैफिक नियम लागू हो जाने के बाद प्राप्त चालान की मोटी रकम से शराब खरीदकर यह दो पुलिसवाले मौज कर रहे है | लेकिन एक पुलिसवाले के मुंह से ‘त्यौहार’ शब्द सुनने के बाद इस दावे पर शक होता है | तो आइये जानते है इस वीडियो व दावे की सच्चाई |

मूल पोस्ट यहाँ देखें – ‘MD Khurshid Raza’ | ARCHIVE POST

अनुसन्धान से पता चलता है कि...

सबसे पहले हमने साझा वीडियो को इन्विड टूल की मदद से छोटे की-फ्रेम्स में तोडा और उन्हें रिवर्स इमेज सर्च किया तो हमें गूगल सर्च परिणाम से ZEE NEWS द्वारा प्रसारित खबर का एक लिंक मिला | इस समाचार वेबसाइट द्वारा १६ मार्च २०१७ को प्रसारित एक खबर मिली | खबर में पोस्ट में साझा वीडियो का स्क्रीनशॉट दिया गया है | खबर में कहा गया है कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे ‘डायल १००’ SUV के बोनट के उपर बैठकर उत्तर प्रदेश के शामली जिले के आदर्श मंडी पुलिस स्टेशन के तीन पुलिसकर्मी होली का त्यौहार मनाते हुए नजर आते है | उनकी इस हरकत पर पुलिस अधिक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर तीनों को निलंबित किया गया | गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों तक तत्काल पहुँचने के लिए पुलिस विभाग में ‘डायल १००’ सेवा की शुरुआत की गई थीं |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - ZEE NEWS | ARCHIVE NEWS

इसके अलावा इसी सर्च से हमें ‘पत्रिका’ द्वारा प्रसारित एक और खबर मिली | इस खबर में भी उपरोक्त वीडियो के स्क्रीनशॉट का इस्तेमाल किया गया है | खबर की हैडलाइन में लिखा है – हाईवे पर शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने मचाया हुडदंग तो एसपी ने किये निलंबित |

पूरी खबर यहाँ पढ़ें - ‘पत्रिका’ | ARCHIVE NEWS

इसके बाद हमने यू-ट्यूब पर UP dial-100 cops celebrate holi इन की-वर्ड्स से सर्च किया तो परिणाम से हमें कुछ समाचार चैनल द्वारा अपलोड वीडियो मिले |

‘NMF News’ द्वारा १६ मार्च २०१७ को खबर के साथ यही वीडियो अपलोड किया गया है | विवरण में लिखा है कि, UP Police found drunk and dancing in streets on the occasion of Holi. These drunk policemen exposed the reality of Dial 100 which Former Chief Minister Akhilesh Yadav was proud of. After the video went viral these cops were suspended by the administration. हिंदी में अनुवाद – ‘होली के दिन उत्तर प्रदेश की पुलिस सडक पर शराब के नशे धुत होकर नाचते हुए दिखाई दी | जिस ‘डायल १००’ सेवा पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गर्व था, उसकी सच्चाई इन नशे में धुत पुलिसवालों ने उजागर कर दी | वीडियो वायरल हो जाने के बाद प्रशासन ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है |’ आप यह वीडियो नीचे देख सकते है |

इसके अलावा ‘इंडिया टीवी’, ‘oneIndia Hindi’ तथा ‘NEWS NATION’ इन समाचार चैनल द्वारा भी यही वीडियो १५ मार्च, १६ मार्च तथा १७ मार्च २०१७ को अपलोड किया गया है |

इससे यह बात स्पष्ट होती है की, इस वायरल वीडियो का वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा ट्रैफिक चालान जुर्माने में की गई वृद्धी से कोई सरोकार नहीं है | यह २०१७ का वीडियो है और चालान काटे जाने से सम्बंधित नहीं है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में साझा वीडियो के साथ किया गया दावा कि, “चालान के पैसों से पुलिस वाले दारू पीते हुए कैमरे में कैद हो गए |” सरासर गलत है | यह २०१७ का वीडियो है और चालान काटे जाने से सम्बंधित नहीं है |

Avatar

Title:दो वर्ष पूर्व होली के दिन शराब पीते पुलिसवालों का वीडियो वर्तमान में ट्रैफिक जुर्माना कानून से जोडकर फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: R Pillai

Result: False