क्या राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाने पर महाविकास अघाड़ी के नेता हंसे? पढे सच्चाई

Altered Political

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर खड़ा एक व्यक्ति विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते है की “मेरा इशारा असली गांधी की तरफ है, अभी वाले से मेरा कोई लेना-देना नहीं। उस भाई का कोई भरोसा नहीं। कभी देश जोड़ने निकलता है, कभी वोट चोरी पकड़ने। न देश जुड़ा, न चोरी पकड़ी। अब बताओ, 52–53 साल का आदमी कन्याकुमारी से देश जोड़ने निकल पड़ा।” इस बयान पर महाविकास अघाड़ी के कुछ नेता हँसते हुए दिखाई देते हैं।

दावा किया जा रहा है कि एक कवि ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं के सामने राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाया।

वीडियो के ग्राफिक और कॅप्शन में लिखा है की …

देखिये महाविकास आघाडी के लोग कैसे राहुल गांधी का मजा ले रहे है |

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि वायरल वीडियो दो अलग-अलग क्लिप्स को एडिट कर जोड़कर बनाया गया है।

वीडियो के एक हिस्से में “विषबाण कवि सम्मेलन” लिखा हुआ दिखाई देता है। 

इस सुराग के आधार पर खोज करने पर ‘विषबाण कवि सम्मेलन’ का फेसबुक पेज मिला। 

इसमें 10 अक्टूबर 2025 को इसी वीडियो का लंबा संस्करण पोस्ट किया गया था।

https://www.facebook.com/share/v/1DUE9nUmwZ

उसके कैप्शन में लिखा था कि “हास्य कवि सम्मेलन: शहज़ादे को धूल चटा दी चाय बेचने वाले ने, मोदी पर ये कविता ज़रूर सुनें | शशिकांत यादव।”

यही वीडियो “विषबाण कवि सुगंध” नाम के यूट्यूब चैनल पर 22 सितंबर 2025 को भी अपलोड किया गया था।

इस वीडियो में महा विकास अघाड़ी सदस्य पार्टी का कोई भी नेता यहां कहीं नजर नहीं आते |

तो MVA नेताओं वाला क्लिप कहाँ से आया?

वायरल वीडियो में जो नेता हंसते दिखाए गए हैं, वह पूरी तरह अलग कार्यक्रम का फुटेज है।

रिवर्स सर्च से पता चला कि दूसरी क्लिप मुंबई के वरळी NSCI डोम में हुए ‘विजयी मेळावा’ कार्यक्रम की है, जिसे राजकीय नेता उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मिलकर आयोजित किया था।

कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने एक हल्की-फुल्की टिप्पणी की थी, जिस पर शिवसेना (ठाकरे गुट) के नेता आदित्य ठाकरे, उनकी मां रश्मी ठाकरे, और शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड व सुप्रिया सुले हंसते हुए दिखाई देते हैं।

न्यूज़18 लोकमत ने 5 जुलाई 2025 को इस भाषण का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया था।

नीचे दी गई तुलनात्मक तस्वीरों से साफ़ पता चलता है कि वायरल वीडियो दो अलग-अलग कार्यक्रमों की क्लिप जोड़कर भ्रामक तरीके से फैलाया गया है।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि, वायरल वीडियो एडिट किया गया है। महाविकास अघाड़ी के नेता राहुल गांधी पर किए गए मज़ाक पर नहीं हँसे थे। दो अलग-अलग क्लिप जोड़कर इसे भ्रामक दावे के साथ फैलाया जा रहा है।

Avatar

Title:क्या राहुल गांधी का मज़ाक उड़ाने पर महाविकास अघाड़ी के नेता हंसे? पढे सच्चाई

Fact Check By: Sagar Rawate  

Result: Altered