प्रियंका गांधी इस वीडियो में कांग्रेस पार्टी के बारे में बात नहीं कर रही है। इस वीडियो को डिजिटली एडिट किया गया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप उन्हें कहते हुये सुन सकते है कि नेता लोग सत्ता के पीछे बहुत दौड़ते है और कुछ नेता ऐसे होते है कि जो केवल सत्ता के लिये ही उत्सुक और महत्तवकांशी होते है। वे सत्ता इसलिये चाहते है कि उनका मान- सम्मान बढ़ें, उनके पैसे इकट्ठे हो और बड़े- बड़े महल बने। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व होता है कि छत्तीसगढ़ का जो नेतृत्व है वो इसी तरह का है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने ऐसा एक सभा में कांग्रेस और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिये कहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “*BIG BREAKING* प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के दौरान भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेताओं के लिए ऐसा सच बोल दिया जिसकी वजह से उन्हें कांग्रेस कार्यालय में माफी मांगनी पड़ी।

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। परिणाम में हमें इसका मूल वीडियो प्रियंका गांधी के चैनल पर 22 सितंबर को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह सभा छत्तीसगढ़ में हुये महिला समृद्धी सम्मेलन की है।

आर्काइव लिंक

इसमें 16:18 मिनट पर आप वायरल क्लिप को देख सकते है। उसमें प्रियंका गांधी कह रही है कि नेता लोग सत्ता के पीछे बहुत दौड़ते है। कई ऐसे नेता है जो सत्ता के लिये ही उत्सुक होते है और महत्वकांशी होते है। वे सत्ता इसलिये चाहते है कि उनका मान- सम्मान बढ़े, उनके पैसे इकट्ठे हो, उनके बड़े- बड़े महल बनें। परंतु कुछ अलग तरह के नेता भी होते है जो सत्ता इसलिये चाहते है ताकि उस सत्ता के ज़रिये वे जनता की भलाई कर पाये। फिर उन्होंने कहा कि उन्हें कहते हुये गर्व होता है कि आज छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जो नेतृत्व है वह इसी तरह का है। कांग्रेस पार्टी सत्ता का इस्तेमाल इसलिये करती है कि जनता की भलाई हो।

इससे हम कह सकते है कि इस वीडियो को काट-छाट कर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में देख सकते है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है। उसके प्रचार के लिये सारे बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भिलाई गयी थी। जहाँ उन्होंने महिला सम्मेलन के नाम से एक सभा को संबोधित किया था। वायरल वीडियो उसी सभा का है।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो डिजिटली एडिट किया गया है। इसमें प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी के बारे या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में बात नहीं कर रही है।

Avatar

Title:क्या प्रियंका गांधी कह रही है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस केवल सत्ता के लिये काम कर रही है?

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: Altered