क्या भाजपा में शामिल सनी देओल की चुनाव प्रचार के दौरान पिटाई हो गयी ? जानिये सच |

False National Political

९ मई २०१९ को फेसबुक पर ‘बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी’ नामक एक यूजर द्वारा ‘Indiasavera.com’ की एक खबर साझा की है | पोस्ट का विवरण इस प्रकार है – भाजपा में शामिल सनी देओल की चुनाव प्रचार के दौरान पिटाई हो गयी ?

हमने खबर को पढ़ा तो उसमे यह लिखा पाया कि, सनी देओल पर हमला किया गया था | खबर के साथ एक विडियो का स्क्रीन शॉट भी दिया गया है | लेकिन विडियो चल नहीं पाती, जिससे की इस खबर के बारे में संदेह पैदा होता है |

इस पोस्ट द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सनी देओल चुनाव के प्रचार करते वक्त किसी ने सनी देओल को पीटा | क्या सच में ऐसा है ? आइये जानते है इस पोस्ट के दावे की सच्चाई |

सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:  

ARCHIVED POST

संशोधन से पता चलता है कि…

हमने सबसे पहले इस तस्वीर को गूगल मे रिवेर्स इमेज सर्च किया और साथ में इस चित्र के ‘सनी देओल’ की वर्ड्स से ढूंढा, तो हमें जो परिणाम मिले वह आप नीचे देख सकते है |

संशोधन मे प्राप्त पहली तस्वीर उपरोक्त पोस्ट से मिलती-जुलती होने के कारण हमने जब इस चित्र पर क्लिक किया तो हमें K9Studfinder.com नामक एक वेबसाइट पर ‘Sunny Deol Dera Baba Nanak’ नाम से एक विडियो मिला | इस विडियो में कहीं भी यह देखने को नहीं मिलता कि सनी देओल की पिटाई हुई हो | यह विडियो आप नीचे देख सकते है |

इस परिणाम से हमने फिर youtube मे ‘Sunny Deol dera baba nanak’ की वर्ड्स से ढूंढा और हमें ‘IndianExpressOnline’ द्वारा दी गयी विडियो मिली |

यह विडियो २ मई २०१९ को अपलोड की गयी थी जिसके मुताबिक, सनी देओल ने अपना चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले ‘गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक’ जा कर मथ्था टेका | इस विडियो में भी कहीं भी यह देखने को नहीं मिलता कि सनी देओल की पिटाई हुई हो | आप यह विडियो नीचे देख सकते है |

इस पर दी गयी ख़बर को पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें |

Business-standard Post | ARCHIVED LINK

मगर हमें उपरोक्त दावे के अनुसार सनी देओल के पीटने की या ऐसा कोशिश करते हुए किसी के गिरफ़्तार होने की कोई भी ख़बर नहीं मिली और ना ही उपरोक्त विडियो में ऐसा कुछ दिखाई देता है | सनी देओल एक जाने-माने प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और राजनीतिज्ञ है | उनके ऊपर अगर इस प्रकार की कोई भी हमला करने की कोशिश की जाये, तो अखबार में न छपना अविश्वसनीय लगता है |

इस संशोधन से हमें पता चलता है कि, उपरोक्त पोस्ट में जो ख़बर साझा की गयी है वह भ्रम पैदा करने के लिए है |

जांच का परिणाम : इस संशोधन से यह स्पष्ट होता है कि, उपरोक्त पोस्ट में किया गया दावा की, “भाजपा में शामिल सनी देओल की चुनाव प्रचार के दौरान पिटाई हो गयी |” सरासर गलत है | उपरोक्त फोटो २ मई २०१९ को गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक में जब सनी देओल मत्था टेकने गए थे तब की है और उनके कोई भी प्रचार मे अभी तक ऐसी कोई भी घटना नहीं घटी है जिसमे उन्हें पीटा गया हो | यह ख़बर केवल भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई जा रही है |

Avatar

Title:क्या भाजपा में शामिल सनी देओल की चुनाव प्रचार के दौरान पिटाई हो गयी ? जानिये सच |

Fact Check By: Nita Rao 

Result: False