
फेसबुक मे काफ़ी वाइरल होती एक पोस्ट मे भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु और उनके परिवार के सदस्यों की खिंची गयी तस्वीरें बड़े ही विवादित स्थिति दर्शाते हैं | चित्र को इस प्रकार दर्शाया गया है जिससे कि यह लगे कि नेहरु और उनके परिवार के सदस्यों का चरित्र शंकास्पद है | कितनी सच्चाई है इस दावे में, आइये देखते हैं |
सोशल मीडिया पर प्रचलित कथन:
तथ्यों की जांच:
हमने तथ्यों की जांच इन तस्वीरों को एक एक कर गूगल रिवर्स इमेज एवं यांडेक्स मे ढूंढकर की | संशोधन में हमें dailyhunt नामक एक वेबसाइट द्वारा प्रकाशित नेहरु के कई दुर्लभ चित्र मिले, जिनमे से कई चित्र उपरोक्त चित्र से मिलते-जुलते भी है | आइये देखते हैं इन तस्वीरों को किस स्थिति में खिंचा गया है |
- नेहरु एक महिला के साथ |
यह तस्वीर होमाई व्यरावल्ला ने उत्तराखंड के नंदादेवी जाने वाली पहले BOAC (British Overseas Airways Corporation) जेट प्लेन में खिंची थी | ४५ मिनट की इस यात्रा में नेहरू भारत के तत्कालीन डेप्युटी हाई कमीशनर की पत्नी सिमोन के लिए सिगरेट जला कर दे रहे थे |
- नेहरु के गाल पर चुम्बन करती महिलाएं |
१९५५ में जब नेहरु लन्दन गए थें, यह तस्वीर तब खिंची गयी थी | पहले चित्र मे दिखाई देने वाली महिला उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित हैं और दुसरे चित्र मे दिखाई देने वाली महिला उनकी भतीजी नयनतारा सेहगल है | दोनों चित्र एक ही यात्रा के दौरान खिंचे गए थे |
- नेहरु से गले मिलती हुई महिला |
इन तस्वीरों मे भी नेहरु अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित के गले लग रहें है |
- नेहरु लेडी एडविना माउंटबैटन के साथ |
लोर्ड लुईस और एडविना माउंटबैटन के साथ नेहरु हंसी-मज़ाक करते हुए |
- नेहरु एक महिला के साथ |
नेहरु अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जाकेलिन कैनेडी के साथ |
- नेहरु लेडी एडविना का चुम्बन लेने की कोशिश करते हुए |
यह चित्र “ड्राइंग द लाइन’ नामक एक नाटक का है | इस नाटक में लूसी ब्लैक ने लेडी माउंटबैटन का किरदार और सिलस कार्सन ने नेहरु का किरदार निभाया है |
- नेहरु एक महिला के साथ |
नेहरु दिल्ली में मृणालिनी साराभाई को उनके नृत्य कार्यक्रम के बाद बधाई देते हुए |
IndianexpressPost | ArchivedLink
- सोनिया गाँधी बिकिनी पहने |
यह तस्वीर जेम्स बांड की फिल्म ‘डॉ. नो’ की किरदारा उर्सुला अन्द्रेस की है |
- सोनिया गाँधी मालदीव के राष्ट्रपती मौमून अब्दुल गयूम के गोदी में बैठी हुई |
२९ मार्च २००५ को सोनिया गाँधी मालदीव के तीसरे राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम से दिल्ली में मिली थी | gettyimages पर मौजूद असली तस्वीर को फोटोशोप किया गया है |
- नेहरु तीन महिलाओं के साथ |
नेहरु अपनी बहन विजयलक्ष्मी पंडित, लेडी एडविना माउंटबैटन और उनकी बेटी पामेला माउंटबैटन के साथ वाईसरॉय के पहले गार्डन पार्टी में बैठें हैं |
- राहुल गांधी एक लड़की के साथ |
राहुल गांधी ने १ नवम्बर २०१७ को गुजरात के भरूच में रोड शो किया | इस दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल की १०वीं की एक छात्रा, मंतशा इब्राहिम सेठ, सैकड़ों की भीड़ को चीरते हुए राहुल संग सेल्फी लेने के लिए उनकी वैन पर चढ़ गई |
निष्कर्ष : ग़लत
तथ्यों की जांच से इस बात की पुष्टि होती है कि उपरोक्त पोस्ट में दर्शाये गये नेहरु परिवार के तस्वीरों को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया गया हैं और किया गया दावा ग़लत हैं | उपरोक्त पोस्ट में कुछ तस्वीरों को फोटोशोप का इस्तेमाल करके बदला गया है और कुछ तस्वीरों को ग़लत तरीके से दर्शाया गया है |

Title:क्या यह विवादित चित्र वाकई में नेहरु परिवार के हैं ? जानिये सच |
Fact Check By: Nita RaoResult: False
