
बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों को लेकर खींचतान मची है। आए दिन राज्य में एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां हो रहीं हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो का साथ दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐसी ही एक रैली में कहा, “देश को बर्बाद करने में राहुल जी लगे हैं।”
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- आखिरकार खड़गे की ज़ुबान पर सच आ ही गया.”
अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया । परिणाम में वायरल वीडियो हमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के यूट्यूब चैनल पर मिला। यहां पर वीडियो को 3 मार्च 2024 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो में 29 सेकंड के बाद वायरल क्लिप सुना जा सकता है। इस वीडियो में खड़गे के पीछे लगे बोर्ड पर तारीख 3 मार्च 2024 भी देखी जा सकती है।
इस वीडियो में यहां साफ़ सुना जा सकता है कि खड़गे कहते हैं, “मैं सबसे पहले ये कहना चाहता हूं, आज देश को बर्बाद करने में मोदी जी लगे हैं।”
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें ANI News की एक रिपोर्ट मिली। खबर के अनुसार रैली के दौरान इन नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी से लेकर एनडीए सरकार की कई नीतियों की आलोचना की थी। और 2024 लोकसभा चुनावों में बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी।
हमें इस रैली के कई वीडियो मिले जिनमें रैली के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे को देश की बर्बादी के लिए मोदी को जिम्मेदार ठहराते सुना जा सकता है। ये खबर यहां,यहां और यहां पर देखें जा सकता है।
हमने वायरल वीडियो और हमें मिली वीडियो का विश्लेषण किया। स्पष्ट होता है कि खड़गे देश की बर्बादी के लिए राहुल गांधी को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
निष्कर्ष–
तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, मल्लिकार्जुन खड़गे का यह वीडियो एडिटेड है। साथ ही यह वीडियो पुराना है जब उन्होंने मार्च 2024 में पटना में हुई रैली के दौरान अपने भाषण में ‘राहुल गांधी’ नहीं, बल्कि ‘पीएम मोदी’ का ज़िक्र किया था।
Title:मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए एक बयान को एडिट कर भ्रम फैलाया जा रहा है…..
Fact Check By: Sarita SamalResult: False


