अशोक गहलोत ने ऐसा नहीं कहा। यह वीडियो अधूरा है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें आप उनको कहते हुये सुन सकते है कि राम में जो “रा” है उसका मतलब है राम और “म” का मतलब है मोहम्मद। दावा किया जा रहा है कि ऐसा अशोक गहलोत ने कहा है।

वायरल हो रहे वीडियो के साथ लिखा है, “राम में जो "म" है उसका मतलब मोहम्मद है - अशोक गहलोत तोतला। अब इस हिसाब से राहुल में जो "ल" है ..उसका मतलब हम बताएं, या तुम खुद समझ लोगे।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि...

इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया व इसका मूल वीडियो ढूंढने की कोशिश की। हमें अशोक गहलोत के आधिकारिक चैनल पर 28 मई को इसका लाइव प्रसारन देखने को मिला। इसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नागौर के रेण में स्थित दरियाव धाम में हरिनारायण महाराज के देवल उद्घाटन और पर्यटन विभाग ने किये विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित किया था। आप नीचे दिये गये वीडियो में उनका भाषण सुन सकते है। इसमें वायरल हो रहे वीडियो को आप 41.17 से लेकर 41.41 मिनट तक देख सकते है।

इसमें आप अशोक गहलोत को ये कहते हुये सुन सकते है कि “दरियावजी महाराज ने कहा था राम में रा है उसका मतलब राम है और म का मतलब मोहम्मद है। ऐसे हिंदू- मुस्लिम एकता के प्रतिक गजावली महाराज थे।“

28 मई को प्रकाशित दैनिक भास्कर के लेख में बताया गया है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रेण में रामस्नेही संप्रदाय की पीठ दरियाव धाम गये थे। वहाँ उन्होंने विकास की बातें की व देश में हो रहे सांप्रदायिक दंगे व हिंसा के विरोध में बोला।

इसी बीच उन्होंने राम में “म” का मतलब मोहम्मद वाली बात कहीं। असल में वे यह कह रहे थे कि दरियावजी महाराज ने ऐसा कहा था। और यह कहकर वे हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच एकता की बात कर रहे थे। परंतु वायरल वीडियो को क्लिप किया गया व ऐसा दर्शाया गया कि अशोक गहलोत कह रहे है कि राम में “म” का मतलब मोहम्मद है। और इसे सांप्रदायिक रंग देकर वायरल किया गया।

आप नीचे दिये गये तुलनात्मक वीडियो में वायरल वीडियो और मूल वीडियो के बीच अंतर देख सकते है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। इसमें अशोक गहलोत यह कह रहे है कि दरियावजी महाराज ने कहा था कि राम में जो “रा” है उसका मतलब है राम और राम में तो “म” है उसका मतलब है मोहम्मद।

Avatar

Title:क्या अशोक गहलोत ने कहा कि राम में जो “म” है उसका मतलब मोहम्मद है?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal

Result: False