ईरान के अमेरिका-इज़राइल पर हमले का यह वीडियो असली नहीं, AI की मदद से बनाया गया है फर्जी क्लिप…

False Political

ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच मौजूदा तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक कथित हवाई हमले का वीडियो भी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है।

जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि, इसमें ईरान द्वारा अमेरिका और इज़राइल पर एक साथ किए गए हवाई हमले का दृश्य दिखाया गया है।

वायरल वीडियो के ग्राफिक में हिंदी में लिखा है कि, “ईरान ने एक साथ अमेरिका और इज़राइल पर किया हमला।”

Instagram Post | Archive Link

अनुसंधान से पता चलता है कि… 

वायरल वीडियो की जांच के दौरान सबसे पहले क्लिप को ध्यान से देखने पर उसमें “Surprising Clips TV” नाम दिखाई देता है।

इसके बाद खोज करने पर पता चला कि सरप्राइजिंग क्लिप्स टीवी नाम के फेसबुक पेज ने यहीं वीडियो 28 फरवरी को शेयर किया था।

वीडियो के डिस्क्रिप्शन में साफ लिखा है कि यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है और केवल मनोरंजन के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

एआई वीडियो की जांच

वायरल वीडियो की तकनीकी जांच करने के लिए इसे हाइव मॉडरेशन नामक एआई डिटेक्शन टूल पर भी परखा गया।

टूल की रिपोर्ट में संकेत मिला कि यह वीडियो एआई की मदद से तैयार किया गया है।

निष्कर्ष

इस प्रकार से जांच में स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हवाई हमले का वीडियो एआई से बनाया गया है। यह ईरान, अमेरिका और इज़राइल के बीच किसी वास्तविक युद्ध या हमले का दृश्य नहीं दिखाता। भ्रामक दावे के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Result Stamp

Title: ईरान के अमेरिका-इज़राइल पर हमले का यह वीडियो असली नहीं, AI की मदद से बनाया गया है फर्जी क्लिप…

Fact Check By: Sagar Rawate

Result: False

Leave a Reply