
यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिठाई खाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा हैं कि यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगने के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जश्न मना रहे हैं।
वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- UGC Remove, जलेवी पार्टी।”

अनुसंधान से पता चलता है कि…
पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया, परिणाम में वायरल वीडियो हमें एक्स यूजर Roshan Kumar Journalist के अकाउंट पर मिला। 1 जनवरी 2026 को पोस्ट करते हुए लिखा कि राजनाथ सिंह अयोध्या दौरे पर पहुंचे थे। हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको मिठाई खिलाई।
मिली जानकारी की मदद लेते हुए अधिक सर्च करने पर हमें दैनिक जागरण के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट मिला।1 जनवरी 2026 को शेयर किए गए इस वीडियो के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या दौरे पर पहुंचे थें जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलेबी खिलाई।
राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में पूजा-अर्चना के इस कार्यक्रम को रिपब्लिक भारत के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है।

नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के फेसबुक पेज पर भी 1 जनवरी को अपलोड वायरल वीडियो को अयोध्या का बताया गया है।
निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाई है, जबकि मिठाई खाते राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ का यह वीडियो 31 दिसंबर 2025 का है। इसलिए इस वीडियो का यूजीसी मामले से कोई संबंध नहीं है।
Title:UGC के नए नियमों पर रोक से पहले का है राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ का ये वीडियो….
Fact Check By: Sarita SamalResult: Misleading


