क्या PFI बैन के बाद इस मौलवी ने महाभारत का गीत गाया? पुराना वीडियो वायरल

Communal False

यह वीडियो एक साल पुराना है। इसका हाल ही में हुये PFI बैन से कोई संबन्ध नहीं है।

हाल ही में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को बैन किया गया है। उसके बाद एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप एक मुस्लिम शख्स को महाभारत सिरियल का गीत गाते हुये देख सकते है। 

दावा किया जा रहा है कि यह पी.एफ.आई के बैन होने के बाद अब मुस्लिम शख्स महाभारत का गीत गा रहा है।

वायरल हो रहे पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इसकी जाँच करने के लिये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया तो हमें यही वीडियो 20 सितंबर 2021 को यही वीडियो अमर उजाला के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम शख्स महाभारत सिरियल का टाइटल ट्रैक गा रहा है। 

23 सितंबर 2021 को प्रकाशित झी न्यूज़ के वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में बताया गया है कि इस वीडियो को सबसे पहले भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एस. वाई कुरैशी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया था। जिसे एक लाख से ज्यादा व्यूज़ मिले थे। आप नीचे उनका ट्वीट देख सकते है।

आपको बता दें कि 25 सितंबर को गृह मंत्रालय ने सूचना जारी की थी जिसमें उन्होंने पी.एफ.आई को बैन करने की घोषणा की थी।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। मौलवी के महाभारत का गाना गाने वाला यह वीडियो पी.एफ.आई के बैन के पहले का है।

Avatar

Title:क्या PFI बैन के बाद इस मौलवी ने महाभारत का गीत गाया? पुराना वीडियो वायरल

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False