क्या रवीश कुमार ने यह भाषण अडानी ग्रुप द्वारा एन.डी.टी.वी को खरीदे जाने के बाद दिया?

False Social

यह वीडियो अभी का नहीं बल्की वर्ष 2017 का है। यह भाषण रवीश कुमार ने मंथन संवाद कार्यक्रम में दिया था।

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें वे मीडिया, मोदी सरकार, मीडिया कंपनी के अधिग्रहण एवं महात्मा गांधी के विचारों के बारें में बात कर रहे हैं। 

अडानी ग्रुप ने एन.डी.टी.वी का अधिग्रहण करने की खबरें आने के बाद यह वीडियो अब शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि रवीश कुमार ने यह भाषण एन.डी.टी.वी के अधिग्रहण होने के बाद दिया।

वायरल हो रहे पोस्ट को आप नीचे देख सकते है।

फेसबुक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

सबसे पहले हमने इस वीडियो को ठीक से देखा। उसमें हमने देखा की पीछे मंथन संवाद लिखा हुआ है। आप नीचे दी गयी तस्वीर में देख सकते है।

फिर हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। हमें इसका मूल वीडियो मंथन इंडिया के आधिकारिक चैनल पर 8 अक्टूबर 2017 को प्रसारित किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में लिखा हुआ है कि एन.डी.टी.वी के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रवीश कुमार ने मंथन संवाद 2017 में ‘गांधी एंड डाइमेंशन्स ऑफ ट्रुथ एंड अल्टरनेट ट्रुथ्स’ पर बात की थी।

आप नीचे उस वीडियो को देख सकते है। इसमें यह भी बताया गया है कि यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2017 को हैदराबाद में हुआ था।

आर्काइव लिंक 

इससे हम कह सकते है कि यह वीडियो अभी का नहीं बल्की पाँच साल पुराना है। 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो वर्ष 2017 का है, अभी का नहीं।

Avatar

Title:क्या रवीश कुमार ने यह भाषण अडानी ग्रुप द्वारा एन.डी.टी.वी को खरीदे जाने के बाद दिया?

Fact Check By: Samiksha Khandelwal 

Result: False