SCRIPTED VIDEO: नाबालिग लड़की को लड़के के साथ हॉटेल में पकड़े जाने का यह वीडियो नहीं।

False Social

यह एक स्क्रीप्टेड वीडियो है। इसमें दिखाई दे रहे सभी लोग कलाकार है। यह कोई सत्य घटना नहीं थी। 

इंटरनेट पर अकसर स्क्रीप्टेड वीडियो को सत्य घटना बताकर वायरल किया जाता है। फैक्ट क्रेसेंडो ने कई ऐसे वीडियो की सच्चाई अपने पाठकों तक पहुंचाई है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की और लड़का हॉटेल रुम में दिखाई देते है।

इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह नाबालिग छात्रा घर से स्कूल के लिए निकलती और फिर इस लड़के के साथ हॉटेल जाती थी। एक दिन उसकी टीचर ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। 

इस वीडियो को सचमुच में हुई वारदात समझकर लोग लिख रहै है कि “यह लड़की घर से स्कूल के बदले लड़के के साथ होटल जाती थी एक दिन उसके टीचर को पता चल गया फिर।“

फेसबुक | आर्काइव लिंक

https://twitter.com/SGandoora/status/1475138005555834880

आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो के अंत में साफ बोला गया है कि यह एक स्क्रीप्टेड वीडियो है। जो महिला स्कूल की शिक्षिका के तौर पर इसमें दिख रही है वह कह रही है कि यह एक स्क्रीप्टेड वीडियो है और माता-पिताओं को बच्चों का ध्यान रखने के लिए कह रही है। इसको आप 4.49 मिनट से आगे देख सकते है।

इससे हमें समझ आया कि इस वीडियो में दिख रही घटना सत्य नहीं है।

फिर हमने और जाँच की तो हमें यही वीडियो दीपिका शाह नामक एक फेसबुक पेज पर 20 दिसंबर को प्रसारित किया हुआ मिला। 

आर्काइव लिंक

आगे बढ़ते हुए हमने दीपिका शाह के पेज को खंगाला तो हमें वहाँ और भी वीडियो मिले जिनमें वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे वही लोगों ने काम किया है।

आपको बता दें कि फैक्ट क्रेसेंडो ने पहले भी इस वीडियो में दिख रहे अभिनेताओं ने काम किए हुए एक ऐसे ही वीडियो का फैक्ट-चेक किया है।

FACT CHECK: स्क्रीप्टेड वीडियो के जरिए ‘लव जिहाद’ का झूठा सांप्रदायिक दावा वायरल किया जा रहा है।

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह एक स्क्रीप्टेड वीडियो है।

Avatar

Title:SCRIPTED VIDEO: नाबालिग लड़की को लड़के के साथ हॉटेल में पकड़े जाने का यह वीडियो नहीं।

Fact Check By: Rashi Jain 

Result: False