
सोशल मंचो पर एक बहुचर्चित वीडियो जिसमें हम वायुसेना के एक अफसर को एक लोकप्रिय हिंदी गीत गाते हुये सुन सकतें हैं को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि यह क्लिप दुबई-कालीकट एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के पायलट-इन-कमांड, कैप्टन दीपक साठे का है |
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाते हुए दावा किया जा रहा है कि कैप्टन दीपक साठे वीडियो में लोकप्रिय हिंदी गीत “घर से निकलते ही” एक समरोह में प्रस्तुत कर रहे है |
पोस्ट के शीर्षक में लिखा है कि “सिंगर कमांडर दीपक साठे हैं, एयर इंडिया जिनका कल दुखद एयर क्रैश @ कोझीकोड (कालीकट) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, केरल में निधन हो गया |”
फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक | फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक
यह वीडियो फेसबुक पर काफी तेजी से फैलाया जा रहा है |
अनुसंधान से पता चलता है कि…
जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इन्विड टूल के मदद से गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें ५ मार्च २०१९ को वाईस एडमिरल गिरीश लूथरा रिटायर्ड के यूट्यूब अकाउंट पर यह वीडियो उपलब्ध मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “कमांडर इन चीफ लाइव” | वीडियो में गाते हुये व्यक्ति सेवानिवृत्त वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा है | उन्होंने पिछले साल वेस्टर्न नेवल कमांड गोल्डन जुबली कार्यक्रम में इस गीत का प्रदर्शन किया था | इस प्रोग्राम के एंकर को गायक की पहचान वाईस एडमिरल गिरीश लूथरा के नाम से करते हुए सुना जा सकता है |
वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा भारतीय नौसेना के पश्चिमी नौसेना कमान के पूर्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ हैं। उन्हें जुलाई १९७९ में भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था। उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा २०१७ में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। वह जनवरी २०१९ में सेवानिवृत्त हुए | उनके गाने का वीडियो मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के बाद, श्री लूथरा ने मार्च २०१९ में क्विंट को एक इंटरव्यू दिया था, जहाँ उन्होंने संगीत और राजनीति के लिए अपने रुझान पर चर्चा की थी |
नीचे आप भारतीय वायु सेना के पायलट कैप्टेन दीपक साठे और भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा के तस्वीरों की तुलना देख सकते है |
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात् हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | वायरल वीडियो कप्तान दीपक वी साठे का नहीं है बल्कि वीडियो वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा का है |

Title:वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा के वीडियो को कैप्टेन दीपक वी साठे का बता फैलाया जा रहा है |
Fact Check By: Aavya RayResult: False
