Social

क्या चीन और भारत के बीच होगा युद्ध? पुरानी खबर गलत दावे से वायरल

वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है। हाल फिलहाल में ऐसी कोई घटना चीन और भारत के बीच नहीं हुई है।

एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि भारत और चीन के बीच युद्ध के हालत बन चुके है। इस खबर को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसके बाद खबर को हाल की पक्की रिपोर्ट बताई जा रही है। वीडियो में खबर है कि चीन ने अपनी फौज की तादाद बढ़ा दी है। इस वक्त चीन ने लद्दाख के बाद अभी अरुणाचल प्रदेश की सीमा जो भारत और चीन के बीच है में लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है जिससे तनाव बढ़ा हुआ है। और इस बीच चीन की इस हरकत पर भारत की क्या तैयारी है इस पर चर्चा की जा रही है। 

वायरल पोस्ट को शेयर दावा किया जा रहा है कि चीन और भारत के बीच युद्ध होने की संभाबना है।

वायरल वीडियो के साथ यूजर्स ने लिखा है- चीन नहीं माना_ तो युद्ध होगा…पक्की रिपोर्ट।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने गूगल पर वायरल पोस्ट की जानकारी के लिए उस हेडिंग का इस्तेमाल किया जो पोस्ट के साथ लिखा है जिसके परिणाम में वायरल वीडियो का मूल वीडियो हमें इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर मिला। यह वीडियो चैनल में 19 अक्टूबर, 2021 को अपलोड किया गया था।

वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि पाकिस्तान की तरह ही चीन भी अब अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहा है। जहां एक ओर पहले उसने कश्मीर को हथिया रखा है वहीं अब अरुणाचल प्रदेश में अपना बेस बना रहा है।

निम्न में पुरा वीडियो देखें।

अरुणाचल प्रदेश में हुई थी झड़प 

दरअसल सितंबर 2021 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय जवानों की चीन के सैनिकों से झड़प हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर चीन के 200 सैनिक तिब्बत की तरफ से भारतीय सीमा में घुस आए थे, जिन्हें भारतीय जवानों ने खदेड़ दिया था। 

क्या हाल ही में इंडिया चीन के बीच हुआ है विवाद-

13 दिसंबर को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग में दोनों देशों के सैनिकों के बीच 9 दिसंबर 2022 को झड़प हुई। भारतीय सेना का कहना है कि झड़प में दोनों देशों के कुछ सैनिक घायल हुए हैं लेकिन घायल होने वाले चीनी सैनिकों की संख्या अधिक है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है। अभी हाल में ऐसी कोई घटना चीन और भारत के बीच नहीं हुई है।

Title:क्या चीन और भारत के बीच होगा युद्ध? पुरानी खबर गलत दावे से वायरल

Fact Check By: Sarita Samal

Result:Partly False

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

8 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

8 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

10 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago