Technical

WhatsApp Gold और मार्टिनेली वीडियो हुआ वायरल, यह एक फर्जी मैसेज है |

९ दिसंबर २०१९ को फैक्ट क्रेस्सन्डो के WhatsApp नंबर “9049053770” पर एक मैसेज हमारे पाठक द्वारा सत्यता जांचने के लिए भेजा गया | मैसेज में लिखा गया है कि “आज रेडियो पर WhatsApp Gold के बारे में जानकारी दो गई है और यह सच है |

“एक वीडियो है जो कल व्हाट्सएप में लॉन्च किया जाएगा और इसे मार्टिनेली कहा जाएगा | इसे न खोलें | आपके फोन में चला जाता है और आप कुछ भी करके इसे ठीक कर पाएंगे | यदि आप किसी को जानते हैं तो इस मैसेज का प्रसार करें | यदि आपको WhatsApp Gold अपडेट करने के लिए एक संदेश प्राप्त होता है * तो इसे न खोलें ! उन्होंने घोषणा किया है कि वायरस काफी घातक है | इसे सभी को भेजें |”

इस मैसेज को अलग अलग सोशल मीडिया यूज़रस काफी तेजी से साझा कर रहे है | पोस्ट के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि WhatsApp को WhatsApp Gold में  अपडेट करने पर मार्टिनेली नामक एक वीडियो जारी किया गया है | यह वीडियो, यदि खोला गया है, तो आपके फोन पर एक वायरस इंस्टॉल करेगा जिसे आप कुछ भी करके डिलीट नही कर सकते है | यह मैलवेयर आपके स्मार्ट फ़ोन को हैक कर लेगा |

फेसबुक पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

WhatsApp Gold क्या है?

जाँच की शुरुआत हमने गुगल पर WhatsApp Gold के बारें में जानकारी प्राप्त करने से की, जिसके परिणाम से हमें इकनोमिक टाइम्स द्वारा प्रकाशित एक खबर मिली, जिसके अनुसार Google Play पर कई नकली अपडेट और डुप्लिकेट ऐप्स उपलब्ध हैं | आपको व्हाट्सएप गोल्ड या व्हाट्सएप प्लस डाउनलोड करने का संदेश मिल सकता है, यह आपके स्मार्टफ़ोन में बहुत सारे मैलवेयर डाउनलोड करता है, इस प्रकार ये आपके व्यक्तिगत डेटा को खतरे में डालता है | उपयोगकर्ताओं को अपडेट डाउनलोड करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, लेकिन इसके बजाय, यह उन्हें एक वेबसाइट पर ले जाता है जो मैलवेयर से भरा होता है, इस प्रकार स्मार्टफ़ोन को खराब वायरस से इन्फेक्ट करता है |

आर्काइव लिंक

WhatsApp की आधिकारिक वेबसाइट पर FAQs के सेक्शन पर WhatsApp Gold के बारें में कोई जानकारी नही दी गई है | परंतु WhatsApp के FAQs के सेक्शन पर WhatsApp Plus को लेकर जानकारी दी गयी है, जिसके अनुसार व्हाट्सएप प्लस एक ऐसा एप्लिकेशन है जो व्हाट्सएप द्वारा विकसित नहीं किया गया था और न ही यह व्हाट्सएप द्वारा अधिकृत है | व्हाट्सएप प्लस के डेवलपर्स का व्हाट्सएप से कोई संबंध नहीं है, और हम व्हाट्सएप प्लस का समर्थन नहीं करते हैं |

WhatsApp हर समय नए फीचर्स पेश करता है | लेकिन कंपनी इस बारे में बहुत मुखर है कि वह क्या और कब अपडेट करने वालें है | WhatsApp का कोई भी अपडेट इन्स्टॉल्ड ऐप को Play Store पर अपडेट करने के माध्यम से होता है | 

WhatsApp पर ऐसा कोई अपडेट नही है जिसे संदेश में एम्बेड किए गए लिंक पर क्लिक करने के माध्यम से होता है | इसके आलावा WhatsApp अपडेट करने का अनुदेश FAQs के सेक्शन पर दिया गया है |

इन्टरनेट पर स्कैमर्स ने एक लिंक उपलब्ध किया है जो लोगों को WhatsApp Gold इनस्टॉल करने को लुभाता है, लेकिन वास्तव में, उन्हें मैलवेयर डाउनलोड करने में धोखा देता है | 

मर्तिनेल्ली क्या है?

२०१७ में एक वीडियो लिंक के बारे में एक संदेश वाईरल होना शुरू हुआ जिसके अनुसार यह लिंक आपके फोन में वायरस को डाउनलोड कर देगा यदि इसे खोला गया | वीडियो को “मार्टिनली” कहा गया, परंतु- ऐसा कोई वीडियो नहीं था | यह चेतावनी एक भ्रामक है, जो २०१७ में किसी समय स्पेनिश-भाषा वर्शन में उत्पन्न होते हुए प्रतीत होती है | स्पेन के नेशनल पुलिस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस वीडियो “मर्तिनेली” को एक अफवाह कहते हुए खारिज किया गया है | 

आर्काइव लिंक 

साइबरसिक्यूरिटी फर्म सोफोस ने इस संदेश को “आधा बकवास” के रूप में वर्णित किया है और वीडियो को “काल्पनिक खतरा” कहा है | सोफोस के पोस्ट के अनुसार “यह देखते हुए कि ज़ाहिर तौर पर कोई ‘मार्टिनली’ वीडियो नहीं है, व्हाट्सएप उपयोगकर्ता इससे सुरक्षित हैं |”

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह संदेश WhatsApp Gold और “मार्टिनेली” नामक वीडियो का एक अजीब समामेलन प्रतीत होता है | जबकि WhatsAppGold एक वास्तविक खतरा है जिससे फ़ोन में वायरस डाउनलोड हो जाता है, परंतु मार्टिनेली काल्पनिक खतरा है क्योंकि ऐसा कोई वीडियो वास्तव में है ही नही | यह अफवाह २०१६ से फैलायी जा रही है |

Title:WhatsApp Gold और मार्टिनेली वीडियो हुआ वायरल, यह एक फर्जी मैसेज है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

54 minutes ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

2 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago