Misleading

क्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अवसर में बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई थी?

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान अयोध्या में हजारों लोगों ने सड़कों पर नृत्य किया, झंडे लहराए और धार्मिक नारे लगाए। लेकिन इन सबके बीच कई फर्जी पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। इसी बीच दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत की तस्वीर को काफी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें भगवान श्री राम के चित्र को प्रदर्शित किया गया है।

वायरल पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर दुबई की बुर्ज खलीफा इमारत पर भगवान श्री राम की तस्वीर दर्शायी गयी है।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- राम लला आज बुर्ज खलीफा दुबई में,जय श्री राम 

फेसबुक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत  में सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर का गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल तस्वीर से मिलती जुलती तस्वीर हमें जूलिया एल्बम’ नाम के एक फूड ब्लॉग वेबसाइट में मिली। तस्वीर को वेबसाइट पर 2019 में अपलोड किया गया था। 

हमें मिली तस्वीर में भगवान राम की तस्वीर बुर्ज खलीफा में नहीं दिखाई गई है। लेकिन आसपास के सभी दृश्य वायरल तस्वीर से मेल खाते हैं।

हमने वायरल तस्वीर और हमें मिली तस्वीर का विश्लेषण किया। जिससे साफ होता है कि वायरल तस्वीर को एडिट कर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

इसके अलावा हमने बुर्ज खलीफा से जुड़े आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स को खंगाला। जहां पर हमें वायरल तस्वीर जैसी कोई फोटो नहीं मिली। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, दुबई के बुर्ज खलीफा पर राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन भगवान राम की तस्वीर डिस्पले किए जाने की खबर भ्रामक है। एडिटेड तस्वीर शेयर करके भ्रम फैलाया गया है। 

Title:क्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा अवसर में बुर्ज खलीफा पर भगवान राम की तस्वीर प्रदर्शित की गई थी?

Written By: Sarita Samal

Result: Misleading

Recent Posts

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

9 hours ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

9 hours ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

11 hours ago

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

1 day ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

3 days ago