False

क्या कानपुर में एक जिंदा शख्स को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया? जानिए वायरल वीडियो का सच….

फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि वीडियो कानपुर बिठूर घाट का नहीं बल्कि फिरोजाबाद का है। जहां एक शख्स ने अपने दोस्त की जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी।

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें जलती चिता के पास एक मानव शरीर नजर आ रहा है। शरीर काफी हद तक जल चुका है और तड़प-तड़प कर हवा में हाथ-पांव हिला रहा है। वीडियो में लोग हरिओम हरिओम जाप करते सुनाई दे रहे है। वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि घटना कानपुर के बिठूर का है। जहां एक जिंदा शख्स को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसके बाद वो जलती चिता से बाहर निकल आया।

वायरल पोस्ट के साथ यूजर्स ने लिखा है – बिठूर घाट मै जलती चिता से मानव उठा और तड़पता रहा, अधिक जलने से हुई मौत…। यूपी के कानपुर में आज सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। अंतिम संस्कार के समय, अग्नि देने के पश्चात मुर्दे में अचानक हलचल होने लगी और वह जलती चिता से उठ कर बाहर आ गया।

फेसबुकआर्काइव 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल वीडियो के बारे में अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल कर वीडियो के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की। परिणाम  में हमें कानपुर पुलिस का ट्वीट मिला। 29 मई 2013 को पोस्ट किए गए इस ट्वीट के मुताबिक वायरल वीडियो का कानपुर बिठूर घाट से कोई संबंध नहीं है। वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना जनपद फिरोजाबाद के नगला खंगर थाने की है।  

पड़ताल में आगे हमें इसी ट्वीट के नीचे एक और ट्वीट मिला, जो कि फिरोजाबाद पुलिस ने किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामला जनपद फिरोजाबाद के नगला खंगर का है। 

पुलिस के मुताबिक कैंसर से पीड़ित होने के कारण अशोक कुमार नाम के शख्स का मौत हो गयी थी।उसका अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे किया जा रहा था, जहां अशोक का घनिष्ठ मित्र आनंद भी मौजूद था। जब लोग चिता में आग लगाने के बाद चले गए तभी आनंद जलती चिता में कूद गया। 

हमें इस खबर के बारे में जागरण पेज पर भी खबर प्रकाशित मिली। इस खबर में दोस्त की चिता में कूदने वाले शख्स की तस्वीर को भी देखा जा सकता है।

प्रकाशित खबर के मुताबिक 27 मई को फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना इलाके में यमुना नदी के किनारे अशोक कुमार का अंतिम संस्कार हो रहा था। इस दौरान वहां मौजूद मृतक का एक दोस्त आनंद चिता में कूद पड़ा। लोगों ने उसे चिता से निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गये,   लेकिन बुरी तरह जल जाने के कारण उसकी मौत हो गयी।

  अशोक के मुंह में कैंसर हो गया था। वह तीन वर्ष से इस बीमारी से परेशान था। कैंसर से पीड़ित अशोक की मौत से उसका दोस्त आनंद गौरव राजपूत काफी दुखी था। दोनों 30 वर्षों से गहरे मित्र थे। 

इस खबर को यहां, यहां और यहां पर भी देखा जा सकता है। 

स्पष्टीकरण के लिए हमने फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक रणवीर सिंह से संपर्कि किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर का है। जाहां अशोक कुमार(उम्र करीब 40 साल) नाम के शख्स का कैंसर के कारण मौत हो गई। अशोक कुमार मड़ैया नदिया थाना नगला खंगर के निवासी था। वो लोधी राजपूत जाति का था। 27 मई 2023 की सुबह कैंसर के कारण उसका निधन हो गया। सुबह 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए स्वरूप नगर घाट यमुना ले जाया गया। अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद जैसे ही लोग जाने लगे, गढ़िया पंचवटी में रहने वाले अशोक कुमार के दोस्त आनंद चिता में कूद गए और गंभीर रूप से जल गए। उसके परिजन उसे इलाज के लिए फिरोजाबाद ले गए, लेकिन बाद में उसे आगरा रेफर कर दिया गया, जहां दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई। वायरल वीडियो के साथ किया गया दावा भ्रामक है। 

उन्होंने हमारे साथ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी शेयर की। जिसे नीचे देखा जा सकता है।

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद, हमने पाया कि वायरल पोस्ट के साथ किया गया दावा भ्रामक है। ये वीडियो कानपुर बिठूर घाट का नहीं बल्कि फिरोजाबाद का है। जहां एक शख्स ने अपने दोस्त की जलती चिता में कूदकर अपनी जान दे दी।

Title:क्या कानपुर में एक जिंदा शख्स को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया? जानिए वायरल वीडियो का सच….

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

सच नहीं है, ऑपरेशन सिंदूर में सात विमानों के नुकसान कबूलते CDS अनिल चौहान का वायरल वीडियो…

CDS अनिल चौहान का ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर डीप फेक वीडियो किया जा रहा…

1 day ago

बिहार के सुपौल में निर्माणाधीन पुल गिरने का पुराना वीडियो हालिया बताकर वायरल…

सोशल मीडिया पर एक पुल गिरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो…

2 days ago

पाकिस्तान के मुज़फ़्फ़रगढ़ में हुई सामूहिक हत्याकांड का पुराना वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा के दावे से वायरल…

खून से लथपथ शवों दर्शाता वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, उत्तर प्रदेश का नहीं। पूरी…

2 days ago

महाराष्ट्र में नाबालिग पर हुआ चाकू हमला ‘लव जिहाद’ का प्रकरण नहीं; जानिए सच

दिन दहाड़े नाबालिग स्कूली छात्रा पर चाकू से हमला करने वाले एक सिरफिरे आशिक का…

3 days ago

वायरल वीडियो धनखड़ के इस्तीफे से सम्बंधित नहीं, फर्जी है दावा….

धनखड़ के पुराने बयान को उनके इस्तीफे से जोड़ा जा रहा है, उनका यह वीडियो…

4 days ago

यूपी के उन्नाव में छेड़खानी के आरोपी की पिटाई मामले में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल, दावा फर्जी…

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की छात्रा को एक…

4 days ago