विवेक अग्निहोत्री के वीडियो को कथित काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय का बता वायरल किया जा रहा है|

False Politics

सोशल मीडिया पर एक काल्पनिक चरित्र जिन्हें कथित तौर पर एक विधायक बताया जाता रहा है और जिनको सुविधा अनुसार समय समय पर अलग अलग राजनीतिक पार्टियों के साथ जोड़ कर फर्जी दावे फैलाये जाते रहें हैं, वर्तमान में भी ऐसा ही एक वीडियो जिसमें हम एक व्यक्ति को कांग्रेस विरोधी बयान देते हुये देख सकते हैं, इस व्यक्ति को कांग्रेस विधायक अनिल उपाध्याय का बताया जा रहा है जो कि  कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और गाँधी परिवार के सदस्यों के बारें में टिप्पणी दे रहे है, वीडियो में वह बता रहे है कि गाँधी परिवार में से हमेशा बिना राजनैतिक जानकारी वालें सदस्यों को कांग्रेस पार्टी में उच्चे पदों पर नियुक्त किया जाता है | 

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि 

“*कोंग्रेस विधायक अनिल* *उपाध्याय अनजाने में कह गया पर सही बोल दिया**इस video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके..*”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसन्धान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया कि अनिल उपाध्याय नामक कोई विधायक कांग्रेस पार्टी में नही है | वीडियो में दिख रहे शख्स फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री है |

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को बारीकी ने देखने से की, जिसके परिणाम में हमें वीडियो पर “द ग्रेट डिबेट शो” लिखा हुआ मिला | तद्पश्चात हमने यूट्यूब पर इस कीवर्ड का इस्तेमाल करते हुए इस वीडियो को ढूँढा, हमें वायरल वीडियो का लंबा वर्शन मिला जिसको ज़ी न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट द्वारा २१ अक्टूबर २०२१ को अपलोड किया गया था | वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “द ग्रेट डिबेट शो: क्या भारत में नेपोटिस्म लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है?” इस वीडियो में गाँधी परिवार पर वक्तव्य रखने वाले व्यक्ति का परिचय फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री के रूप में कराया गया है |

नीचे आप फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री और वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की तस्वीरों का तुलनात्मक विश्लेषण देख सकते है |

इसके पश्चात हमने ये जानने की कोशिश की कि क्या कांग्रेस पार्टी में अनिल उपाध्याय नमक कोई विधायक हैं, हमने MyNeta डेटाबेस पर इस सन्दर्भ में शोध की तो पाया की अनिल उपाध्याय नाम का कोई कांग्रेस विधायक नहीं है | इसी नाम से दो व्यक्तियों का प्रोफाइल हमें मिला | पहला- जोधपुर के एक बीएसपी नेता डॉ अनिल उपाध्याय, जिन्होंने २०१८ में राजस्थान से चुनाव लड़ा था | दूसरा प्रोफाइल लखनऊ से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार उपाध्याय, जिन्होंने २००७ और २०१२ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने वीडियो के साथ हो रहे दावे को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कांग्रेस के कथित विधायक अनिल उपाध्याय का नहीं है बल्कि फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का है | अनिल उपाध्याय एक काल्पनिक चरित्र है जिसे अलग अलग समय पर फर्जी खबर फ़ैलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है |

Avatar

Title:विवेक अग्निहोत्री के वीडियो को कथित काल्पनिक विधायक अनिल उपाध्याय का बता वायरल किया जा रहा है|

Fact Check By: Aavya Ray 

Result: False