सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

False Satyameva Jayate

2019 का एक पुराना और असंबंधित वीडियो भ्रामक तरीके से ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर LoC पर सफ़ेद झंडा लहराती भारतीय सेना के झूठे दावे से शेयर किया जा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव से जोड़ते हुए एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसमें ऑपरेशन के बाद की स्थिति को दिखाने का दावा किया गया है। वायरल वीडियो में कथित तौर पर एलओसी पर भारतीय सेना के जवानों को अपने मृत सैनिकों को वापस लाते समय एक सफेद झंडा लहराते हुए दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो मौजूदा स्थिति का है। पोस्ट को इस कैप्शन (अंग्रेजी का हिंदी अनुवाद) के साथ शेयर किया जा रहा है…

रतीय सेना अपने मृत सैनिकों के शवों को नियंत्रण रेखा के पार ले जाते समय सफेद झंडा फहराती है…

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च किया। परिणाम में हमें 14 सितंबर, 2019 को न्यूज़ एजेंसी एनआई द्वारा पोस्ट किए गए वायरल वीडियो का लंबा वर्शन मिला। इसके अनुसार, हाजीपुर सेक्टर: भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने सफ़ेद झंडा दिखाकर अपने मारे गए कर्मियों के शव वापस ले लिए थें।“ इससे यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो हाल का बिल्कुल नहीं है।

पड़ताल में हमें मिली सितंबर 2019 में प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार , इसमें सफेद झंडे की आड़ में पाकिस्तानी सेना को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के हाजी पीर सेक्टर में अपने दो सैनिकों के शवों को उठाते हुए दिखाया गया। 10 और 11 सितंबर की रात को भारत की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के सिपाही गुलाम रसूल नामक एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया था।

इसके साथ ही हमें टीवी 9 के पत्रकार आदित्य राज कौल के एक्स हैंडल पर भी यह वीडियो मिला। 14 सितंबर 2019 को शेयर किए गए वीडियो के साथ यह ट्वीट किया गया था कि, “पिछले हफ़्ते पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के हाजीपुर सेक्टर में भारतीय सैनिकों ने जवाबी फायरिंग में पंजाब के बहावलनगर के रहने वाले एक पाकिस्तानी सैनिक सिपाही गुलाम रसूल को मार गिराया था। एक दुर्लभ घटना में, पाकिस्तानी सेना ने सफ़ेद झंडा दिखाते हुए शव को वापस मांगा।”

इसके साथ ही हमें जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कहीं भी भारतीय सेना द्वारा सफेद झंडा लहराने के बारे में कोई विश्वसनीय भारतीय या अंतर्राष्ट्रीय समाचार रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई। इसलिए साफ़ हो जाता है कि सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों का 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। 

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से पता चलता है कि वायरल वीडियो में सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो, अब भारतीय सैनिकों के तौर पर भ्रामक दावे प्रचारित किया जा रहा है। 

Avatar

Title:सफेद झंडा लहराते पाक सैनिकों के 2019 का वीडियो अब भारतीय सैनिकों के दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha 

Result: False

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *