False

वायरल तस्वीर 2022 में ईस्टर्न थाईलैंड समुद्र तट पर पाइ गई “सेक्स डॉल” का है, मालदीव से कोई संबंध नहीं…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लक्षद्वीप की तस्वीरें शेयर कर यहां घूमने की अपील के बाद मालदीव के कुछ मंत्रियों की मोदी और भारत विरोधी टिप्पणी ने दोनों देशों के बीच एक नया विवाद पैदा कर दिया है। इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक धुंधली तस्वीर शेयर किया जा रहा है, जिसमें जमीन पर एक मानव शव पड़ा हुआ देखा जा सकता है। वायरल पोस्ट के साथ यूजर दावा कर रहे हैं कि मालदीव घूमने गई एक लड़की समुद्र किनारे नग्न अवस्था में मृत पाई गई। हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। 

वायरल पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा है- मालदीव घूमने गई एक लड़की समुद्र किनारे नग्न अवस्था में मृत पाई गई। हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे प्रताड़ित किया गया!

ट्विटर 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल तस्वीर का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में वायरल तस्वीर हमें न्यूजफ्लेयर नाम के एक पेज पर मिली। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार  ये तस्वीर ईस्टर्न थाईलैंड की है। 18 अगस्त 2022 में ईस्टर्न थाईलैंड के चोनबुरी के बैंग सेन जिले के एक समुद्र तट पर ये  “सेक्स डॉल” मिला था। 

दरअसल स्थानीय लोगों को समुद्र तट पर एक नग्न महिला की लाश मिली। लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और  जब लाश के करीब गई तो पता चला कि ये असल में शव नहीं  एक सेक्स डॉल है। पर्यटकों को डराने से रोकने के लिए इसे बाद में हटा दिया गया । 

आगे की जांच में हमें  मिली जानकारी का इस्तेमाल करने पर अन्य कई मीडिया रिपोर्ट मिली, जिसमें  ये जानकारी दी गई है कि वायरल वीडियो मे दिख रहा शव असल में एक सेक्स डॉल है। थाईलैंड के छोनबुरी प्रांत के बैंग सेन बीच पर एक सिर कटी नंगी बॉडी मिली थी, जिसे देख लोग इतना डर गए थे कि कोई आगे जाने को तैयार भी नहीं था। 

हालाँकि जांच के बाद पता चला कि  वो कोई इंसानी शरीर नहीं बल्कि पूरी इंसान जैसी दिखने वाली सेक्स डॉल थी। बता दें कि बीच के पास इस सेक्स डॉल को देख कई लोग घबराहट से भाग गए थे। 

ये सेक्स डॉल एक जापानी सेक्स डॉल थी। जिसे-एवी आइडल कहा जाता है। इसकी कीमत 500 डॉलर यानी कि 44,161.31 रुपया है। 

निष्कर्ष- तथ्य-जांच के बाद हमने पाया कि, वायरल तस्वीर अगस्त 2022 में ईस्टर्न थाईलैंड के एक समुद्र तट पर मिली एक  “सेक्स डॉल” की है।  इसका मालदीव से कोई लेना-देना नहीं है। मालदीव यात्री के साथ सामूहिक बलात्कार  और नग्न शरीर समुद्र तट पर मिलने का दावा फर्जी है। 

Title:वायरल तस्वीर 2022 में ईस्टर्न थाईलैंड समुद्र तट पर पाइ गई “सेक्स डॉल” का है, मालदीव से कोई संबंध नहीं…

Written By: Sarita Samal

Result: False

Recent Posts

बकरीद पर कुर्बानी के लिए घर में गाय के बछड़े को बांधने का फर्जी दावा वायरल, पड़ताल में पढ़े पूरा सच।

मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…

16 hours ago

टैंकर ब्लास्ट का  ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि पाकिस्तान का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…

2 days ago

कंगना रनौत को अभद्र इशारे करने के दावे से वायरल वीडियो पाकिस्तान का है…

मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…

2 days ago

ऋषिकेश में राफ्टिंग हादसे के नाम पर बोस्निया का वीडियो वायरल…

राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं,  फर्जी है वायरल दावा।…

2 days ago

पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों की यूपी पुलिस ने नहीं की पिटाई, भ्रामक है वायरल दावा…

Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…

3 days ago

2023 में नेपाल के यति एयरलाइंस विमान हादसे के दौरान का पुराना वीडियो, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया AI171 विमान दुर्घटना के नाम पर वायरल…

अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…

4 days ago