Categories: FalseSocial

क्या यह मुंबई के डोंगरी इलाके में हाल ही में हुए इमारत ढहने की लाइव क्लिप है?

१६ जुलाई २०१९ को A99News Voice Of India नामक एक फेसबुक पेज द्वारा एक विडियो पोस्ट किया था, विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “डोंगरी बिल्डिंग पतन अद्यतन १२ मृत और अन्य घायल व्यक्ति स्थानांतरित करते हुए अस्पताल में लेकर गए है | लाइव विडियो |” यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ प्रसारित किया जा रहा है कि यह मुंबई के डोंगरी इलाके में हाल ही में हुए इमारत ढहने की लाइव क्लिप है | इस विडियो में एक बहुमंजिला इमारत जो मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई डोंगरी इलाके में ढह गई, जिसमें अब तक कम से कम १२ लोगों की जान जाने का दावा किया गया है, यह सोशल मीडिया पर काफ़ी तेजी से साझा किया जा रहा है | फैक्ट चैक किये जाने तक यह विडियो लगभग १६५० प्रतिक्रियाएं प्राप्त कर चूका है |

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

जहां कई सोशल मीडिया यूजर ने फेसबुक और ट्विटर पर एक जैसे  दावे के साथ वीडियो साझा किया है, वहीं एक ट्विटर यूजर ने वीडियो को यह दावा करते हुए साझा किया है कि यह मुंबई का जेजे इमारत जो ढह रहा है |

ट्वीट | आर्काइव लिंक 

संशोधन से पता चलता है कि…

जांच की शुरुआत हमने इस विडियो का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की | परिणाम से हमें टीवी९ गुजरात का एक लिंक मिला, इस विडियो में दिए गए विवरण के अनुसार यह विडियो मुंबई के मुंब्रा इलाके की बिल्डिंग ढहने का है | इस विडियो के विवरण में लिखा गया है कि “महाराष्ट्र के मुंब्रा शहर में शनिवार सुबह एक पांच मंजिला आवासीय भवन ४२ परिवारों के मकान ढह गए | इमारत केवल १५ साल पुरानी थी” | यह विडियो ६ साल पहले अपलोड किया गया है | 

आर्काइव लिंक 

इसके पश्चात हमने “mumbra building collapse in Mumbai” जैसे कीवर्ड्स का उपयोग कर यूट्यूब पे सर्च किया, जिसके परिणाम से हमें NDTV द्वारा प्रकाशित एक वीडियो मिला जो २२  सितंबर २०१३ को अपलोड किया गया था | इस विडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “महाराष्ट्र के मुंब्रा शहर में शनिवार सुबह एक चार मंजिला आवासीय भवन ४२ परिवारों के मकान ढह गए | व्यस्त रेलवे स्टेशन के सामने, बानो अपार्टमेंट, १५ साल पुराना था | मुंबई से ३० किलोमीटर दूर मुंब्रा में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले १०० से अधिक लोग भागने में सफल रहे |”

उपरोक्त विडियो के बारें में २३ सितम्बर २०१३ को मुंबई मिरर द्वारा एक रिपोर्ट के अनुसार, मरने वालों की संख्या तीन थी और मुंब्रा पुलिस ने बिल्डरों मोहम्मद अकिल शेख और शकील शेख को गिरफ्तार किया था |

आर्काइव लिंक  

हालही में हमने पाया कि मंगलवार १६ जुलाई २०१९ को मुंबई के डोंगरी इलाके की टंडेल गली में स्थित चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें १४ लोगों की मौत हो गई थी (यह लेख लिखे जाने तक मृत लोगों की सख्या १४ थी, व अभी भी राहत कार्य चल रहा है जिसके चलते मृतकों की संख्या बड़ सकती है) | उपरोक्त साझा विडियो का हालही में हुई मुंबई में बिल्डिंग हादसे के साथ कोई सम्बन्ध नही है |

आर्काइव लिंक 

निष्कर्ष: तथ्यों के जांच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है |  केसरबाई के नाम से एक इमारत मंगलवार १६ जुलाई को मुंबई के डोंगरी इलाके में गिर गई, परंतु सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो इस घटना से संबंधित नहीं है | यह वीडियो २०१३ का है जब ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक इमारत ढह गई थी |

Title:क्या यह मुंबई के डोंगरी इलाके में हाल ही में हुए इमारत ढहने की लाइव क्लिप है?

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

बांग्लादेशी मस्जिद के लिए जमा चंदे का वीडियो पंजाब बाढ़ राहत के नाम से वायरल

पंजाब पिछले एक महीने से भयानक बाढ़ की चपेट में है। इसे पिछले कई दशकों…

28 minutes ago

पानी के भयंकर सैलाब को दिखाता पाकिस्तान के स्वात का वीडियो पंजाब के गुरदासपुर में आई बाढ़ के दावे से वायरल…

यह वीडियो पंजाब के गुरदासपुर जिले का नहीं बल्कि पिछले महीने अगस्त में पाकिस्तान के…

9 hours ago

फैक्ट-चेक: मणिपुर की मस्जिद से हथियार मिलने का दावा झूठा, वीडियो म्यांमार का है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद…

2 days ago

रसोई में बर्तन पर पेशाब छिड़कने की घटना में फर्जी सांप्रदायिक दावा वायरल…

बर्तन में पेशाब करती हिंदू नौकरानी का वीडियो फर्जी सांप्रदायिक दावे से किया जा रहा…

3 days ago

चीन व रूस के राष्‍ट्रपति के साथ पीएम मोदी की सात साल पुरानी तस्वीर हालिया एससीओ समिट के दावे से वायरल…

दिसंबर 2018 में अर्जेंटीना में हुए जी20 समिट की तस्वीर को हालिया एससीओ समिट की…

4 days ago