Categories: FalsePolitical

क्या राजस्थान में पटाखे प्रतिबंधत होने के बाद फायरिंग कर दिवाली मनाई गयी? जानिये सच…


बढ़ते प्रदूषण और कोरोनावायरस के संक्रमण की वजह से राजस्थान सहित देश के कई राज्यों ने दिवाली के अवसर पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया था | इसी सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक बहुचर्चित  वीडियो जिसमें लोगों के एक हजूम को हवा में हथियारों फायरिंग  करते हुए दिखाया गया है, इस वीडियो के माध्यम के दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में गहलोत सरकार के पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद राजस्थान के राजपूतों ने इस तरह से दीपावली मनाई | वीडियो देखने में किसी जश्न का लग रहा है जिसमें हज़ारों लोग मौजूद है |

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि

 “राजस्थान में अशोक गहलोत की कोंग्रेस सरकार ने दिवाली पर पटाखे बेन किये। फिर क्या, वहाँ के राजपूतों ने अपने अंदाज़ में दिवाली मनाई।“

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

फैक्ट क्रेसेंडो ने पाया कि यह वीडियो इस साल दिवाली का नहीं है बल्कि वीडियो ‘जमराबिज‘ नाम के एक ऐतिहासिक पर्व का है, जिसे राजस्थान के मेनार गांव में होली के बाद मनाया जाता है|

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इन्विड- वी वेरीफाई टूल की मदद से छोटे कीफ्रेम्स में काट  गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें २२ मार्च २०१९ को मेवाड़ स्टूडियोज नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का सदृश्य वीडियो मिला | वायरल वीडियो में हम लोगों को हवा में बन्दुकों से फायर करते हुए देख सकते है | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “मेनार जमराबिज 2019” |

फेसबुक पर सम्बंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो उमेश मेनारिया नामक एक फेसबुक यूजर के फेसबुक पेज पर उपलब्ध मिला | इस वीडियो को १२ मार्च २०२० को अपलोड करते हुए लिखा गया है कि “मेनार जमराबिज शौर्य पर्व की झलक 2020” |

तत्पश्चात हमने उमेश मनोरिया जी से संपर्क किया जो एक पत्रकार हैं व वर्तमान में उदयपुर में राजस्थान पत्रिका में कार्यरत है | उन्होंने हमें बताया कि

यह वीडियो मैंने ही शूट किया है | यह वीडियो मेनार के जमराबिज पर्व का है | यह त्यौहार राजस्थान के मनोर में लगभग ४०० सालों से मनाया जाता रहा है | हर साल मेनार में होली के बाद जमराबिज शौर्य पर्व धूमधाम से मनाया जाता हैं | फायरिंग होने की वजह से इस पर्व को बारूद की होली भी कहा जाता है | इस पर्व को मुगलों से युद्ध में मिली विजय की खुशी में मनाया जाता है | जश्न के दौरान फायरिंग और तलवारबाजी होती है | यह एक ऐतिहासिक पर्व है जिसका दिवाली से कोई संबंध नहीं है |”

उन्होंने हमें इस पर्व के दूसरे वीडियो भी उपलब्ध कराये |

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | यह वीडियो इस साल दीपावली का नहीं है अपितु वीडियो ‘जमराबिज’ नाम के एक ऐतिहासिक पर्व का है, जिसे राजस्थान के मेनार गांव में होली के बाद मनाया जाता है |

Title:क्या राजस्थान में पटाखे प्रतिबंधत होने के बाद फायरिंग कर दिवाली मनाई गयी? जानिये सच…

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

18 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

18 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago