Categories: FalseSocial

एक साल पुराने लेज़र शो के वीडियो को अयोध्या भूमि पूजन के दिन का बता फैलाया जा रहा है |

अयोध्‍या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए संपन्न हुये भूमिपूजन से सम्बंधित सोशल मीडिया में कई प्रकार के गलत वीडियो व तस्वीरें फैलायी जा रहीं हैं | ऐसा ही एक लेजर शो के वीडियो को सोशल मंचों पर इस दावे के साथ फैलाया जा रहा है कि यह वीडियो अयोध्या में भूमि पूजन के दिन हुये लेज़र शो का है | 

पोस्ट के शीर्षक में लिखा गया है कि “#रामलला_आ_रहे_हैं  अयोध्या में प्रभु श्री राम जी के जन्मभूमि पूजन को लेजर शो का अद्भुत नजारा |”

फेसबुक पोस्ट | आर्काइव लिंक 

अनुसंधान से पता चलता है कि..

जाँच की शुरुवात हमने इस वीडियो को इन्विड टूल की मदद से गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने से की, जिसके परिणाम से हमें १४ अप्रैल २०१९ को एक यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिला | इस वीडियो के शीर्षक में लिखा गया है कि “राम नवमी २०१९ लेज़र लाइट शो रैली, जय श्री राम |” इस वीडियो में शहदा हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है | इस वीडियो के नीचे एक यूजर ने इस वीडियो के लोकेशन के बारें में पुछा है, जिसके जवाब में चैनल ने रिप्लाई दिया है कि “यह वीडियो महाराष्ट्र के शहदा इलाके से है जहाँ महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी राम नवमी की रैली निकाली जाती है |”

आर्काइव लिंक

तद्पश्चात उपरोक्त कमेंट से संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें १६ अप्रैल २०१९ को यूट्यूब पर एक मराठी स्थानीय चैनल द्वारा अपलोड किया गया वीडियो मिला | वीडियो के शीर्षक के अनुसार यह शहदा (महाराष्ट्र) में राम नवमी रैली से है |

इससे हम स्पष्ट हो सकते है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वर्तमान का नही है बल्कि एक साल से ज्यादा पुराना है | इस वीडियो का अयोध्या से कोई संबंध नही है, यह वीडियो महाराष्ट्र में २०१९ के राम नवमी में हुये लेज़र शो का है | 

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त पोस्ट को गलत पाया है | सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन के दिन का नही है बल्कि एक साल पुराना है | यह वीडियो कथित रूप से महाराष्ट्र के शहदा में हुये राम नवमी रैली से है |

Title:एक साल पुराने लेज़र शो के वीडियो को अयोध्या भूमि पूजन के दिन का बता फैलाया जा रहा है |

Fact Check By: Aavya Ray

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

10 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

10 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago