Communal

ईरान में पहाड़ों से जा रहे लोगों को मणिपुर से जोड़कर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो ईरान के बंजारे लोगों को दिखा रहा है। इसका म्यांमार या मणिपुर से कोई संबन्ध नहीं है।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप तीन महिलाएं और एक पुरुष को अपने बच्चों को पीठ पर लेकर पहाड़ों पर जाते हुये देख सकते है। दावा किया जा रहा है कि ये लोग मुस्लिम समुदाय से है और इन्होंने म्यांमार से मणिपुर तक का पहाड़ों के ज़रिये रास्ता खोजा है। उसी रास्ते से वे म्यांमार से मणिपुर जा रहे है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे है कि म्यांमार से मुस्लिम लोग मणिपुर में आकर वहाँ का माहौल खराब कर रहे है।

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है,“म्यानमांर से मणिपुर का चोर रास्ता “कैसे अपनी जान बचाने जान की बाजी लगा के वहा के मुस्लिम समुदाय भारत मे ये लोग आते है और यहा भारत का माहोल खराब करते है।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च कर की। हमें इसका मूल वीडियो 12 मार्च को Dena नामक एक चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

जाँच के दौरान हमें ऐसा ही एक और वीडियो इसी यूट्यूब चैनल पर 25 अप्रैल को प्रसारित किया हुआ मिला। जिसे आप नीचे देख सकते है।

आर्काइव लिंक

इन वीडियो के साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि ये ईरान के वीडियो है। इन वीडियो में बताया गया है कि ईरान में रहने वाले बंजारे कैसे उनके बच्चों को ले जाने के लिये स्थानीय लोग बैकपैक का इस्तेमाल करते हैं।

निष्कर्ष:

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो म्यांमार या मणिपुर का नहीं है, यह ईरान का वीडियो है। जिसका मणिपुर और म्यांमार से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:ईरान में पहाड़ों से जा रहे लोगों को मणिपुर से जोड़कर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

10 hours ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

10 hours ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

1 day ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

1 day ago