Communal

मिस्र देश में एक पिता ने उसकी बेटियों का लिफ्ट से अपरहण करवाया, इस वीडियो को बेंग्लुरु का बता, सांप्रदायिकता से जोड़ वायरल किया जा रहा है।

यह वीडियो बेंग्लुरु का नहीं है और ना ही इसमें हिंदू- मुस्लिम समुदाय से कोई संबन्ध नहीं है। मिस्र के काहिरा में एक पिता ने अपनी ही दो बेटियों का अपहरण करवाया था।

एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उसमें आप दो लड़कियों को लिफ्ट में खड़े हुये देख सकते है। तभी लिफ्ट का दरवाज़ा खुलता है और अचानक दो आदमी तेज़ी से अंदर आते है और दोनों लड़कियों को रुमाल से क्लोरोफॉर्म सुंघाकर उन्हें बेहोश कर देते है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक के बेंग्लुरु में मुस्लिम समुदाय के आदमियों ने लिफ्ट में हिंदू लड़कियों को क्लोरोफॉर्म सुंघाया, उनको बेहोश किया और उनका अपहरण कर दिया। 

वायरल हो रहे पोस्ट में यूज़र ने लिखा है, “कर्नाटक, बंगलौर-देखिए किस तरह जेहादी लिफ्ट में से हिन्दू लड़कियों को क्लोरोफार्म सुंघा कर अपहरण कर रहे हैं लिफ्ट में बेहोश करके सीधे कार पार्किंग में खड़ी कार में दोनों लड़कियों को डाला और निकल गए, जिन लड़कियों और महिलाओं का अपहरण होता है उनका कभी पता नहीं चलता।“

फेसबुक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

इस वीडियो की जाँच हमने इनवीड-वी वैरिफाई के ज़रिये इसे छोटे कीफ्रेम्स में काटकर गूगल रिवर्स इमेज सर्च कर की। हमें इस वीडियो में दिख रही तस्वीर मिस्र के आंतरिक अथवा घरेलू मामलों के मंत्रालय (Ministry of Interiors) के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर 20 दिसंबर शेयर किया हुआ मिला। उसके साथ दी गयी जानकारी में बताया गया है कि उसमें उन्होंने बताया है कि वीडियो में दिख रही दो लड़कियों में एक को उनके पिता ने किड्नैप कर लिया। दरअसल, उन लड़कियों के माँ और पिता के अलग होने के बाद वर्ष 2022 तक वे दोनों अपने पिता के साथ रहती थी। फिर केस जीतने के बाद दोनों बेटियों की कस्टडी माँ को मिल गयी। जिसके बाद पिता ने अपने दोस्त की मदद से दोनों में एक बेटी का अपहरण कर उसे उसी दिन दूसरे देश लेकर चला गया। इस घटना के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया- एक पिता का दोस्त और दूसरा गाड़ी का ड्राइवर जिसने दोनों बाप बेटी को एयरपोर्ट छोड़ा था।

आर्काइव लिंक

इसको ध्यान में रखते हुये हमने यूट्यूब पर कीवर्ड सर्च किया। वहाँ हमें यह वीडियो 21 दिसंबर को बीबीसी न्यूज़ के चैनल पर प्रसारित किया हुआ मिला। इसमें भी यही जानकारी दी गयी है कि यह वीडियो मिस्र के काहिरा का है। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ वहाँ के लोगों में हंगामा मच गया। इस बारेजब  में मंत्रालय ने जाँच की और पता किया कि लड़कियों के पिता ने उनका अपहरण करवाया था।

आर्काइव लिंक

Al Abrabiya में दी गयी रिपोर्ट में बताया गया है कि उन दोनों लड़कियों का नाम हनिन और जना है। इनमें से उनके पिता ने हनिन का अपहरण किया है। यह घटना काहिरा के नस्र सिटी में घटी थी।

निष्कर्ष: 

तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया गया दावा गलत है। यह वीडियो कर्नाटक के बैंग्लुरु या भारत में कही का भी नहीं है। यह वीडियो मिस्र के काहिरा का है। इसका हिंदू- मुस्लिम से कोई संबन्ध नहीं है।

Title:मिस्र देश में एक पिता ने उसकी बेटियों का लिफ्ट से अपरहण करवाया, इस वीडियो को बेंग्लुरु का बता, सांप्रदायिकता से जोड़ वायरल किया जा रहा है।

Written By: Samiksha Khandelwal

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

2 days ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

2 days ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago