Categories: FalseSocial

ऊँटों के बहने का वीडियो राजस्थान का नहीं है, यह घटना साउदी अरब के रियाद शहर की है।

पिछले दिनों देश में हर जगह हुई मुसलाधार वर्षा के कारण सोशल मंचो पर कई वीडियो व तस्वीरें गलत स्थानों के साथ जोड़ वायरल की जा रहीं हैं, फैक्ट क्रेसेंडो ने पूर्व में भी ऐसे कई गलत व भ्रामक दावों की सच्चाई का पता लगाया है। मूसलाधार वर्षा के चलते बाढ़ जैसे हालत को लेकर एक वीडियो सोशल मंचों पर वायरल होता दिख रहा है। वीडियो में आपको तेजी से बहता हुआ पानी दिखेगा व उसमें ऊँटों के एक झुंड को बहता हुआ देखा जा सकता है । वीडियो के साथ जो दावा वायरल हो रहा है उसके मुताबिक यह वीडियो राजस्थान का है। वायरल हो रहे पोस्ट के साथ जो शीर्षक है उसमें लिखा है, 

“बाढ़ में बह गए ऊँट| राजस्थान भारी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी| देखे वायरल वीडियो।”

फेसबुक | आर्काइव लिंक

आर्काइव लिंक

अनुसंधान से पता चलता है कि…

जाँच की शुरुवात हमने कीवर्ड सर्च के माध्यम से की, तो हमें यूट्यूब पर यही वीडियो २०१८ को प्रसारित किया हुआ मिला , अपलोड किये गए इस वीडियो के शीर्षक में लिखा है, 

सऊदी अरब में ऊँट को पानी के साथ जाते हुए नहीं देखा होगा बहुत तेज बरसात होने के कारण बाढ़ जैसे हालात।

आर्काइव लिंक

इस वीडियो से मिली जानकारी को ध्यान में रखते हुये हमने गूगल पर इससे सम्बंधित कीवर्डस के जरिये इस प्रकरण को जानने की कोशिश की, हमें यूट्यूब पर कुछ सत्यापित समाचार संस्थाओं के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस सम्बन्ध में ख़बर मिली, इन समाचार संस्थाओं के द्वारा इस वीडियो को साउदी अरब से होने की ही बात कही गई है।

आर्काइव लिंक

इसके पश्चात जाँच के दौरान हमें आर.टी नामक एक वरिष्ठ समाचार संस्था के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी वीडियो के बारे में संक्षिप्त जानकारी मिली, इस वीडियो का विवरण स्पेनिश भाषा में दिया गया है, जिसमें लिखा गया है कि,

असामान्य:  सऊदी अरब में एक ऊसर रेगिस्तान के माध्यम से ऊंट हल चलाते हैं”

वेब पर पोस्ट की गई एक रिकॉर्डिंग में दो लोगों को रियाद शहर के उत्तर में बारिश के दौरान ऊंटों के भयभीत झुंड का नेतृत्व करते हुए दिखाया गया है। इन दिनों हुई बारिश ने सऊदी अरब के विभिन्न हिस्सों में रेगिस्तान की रेत को दलदल में बदल दिया है। वीडियो लेखक, फहद अल-ओसामी के अनुसार, चरवाहों ने सुरक्षा के लिए जानवरों को अपनी आवाज़ से शांत करने की कोशिश की।

आर्काइव लिंक

निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने उपरोक्त दावा गलत पाया है। वाईरल हो रहा वीडियो राजस्थान के रेगिस्थान का नहीं बल्की 2018 में साउदी अरब के रियाद शहर के रेगिस्थान में आई बाढ़ का है।

Title:ऊँटों के बहने का वीडियो राजस्थान का नहीं है, यह घटना साउदी अरब के रियाद शहर की है।

Fact Check By: Rashi Jain

Result: False

Recent Posts

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों पर भारतीय सेना के एक्शन के दावे से 5 साल पुराना वीडियो वायरल…

भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के दावे से वायरल वीडियो अप्रैल…

1 day ago

पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल…

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारत में…

1 day ago

संदिग्ध आतंकी 2017 में पकड़ा गया था , पुरानी रिपोर्ट पहलगाम हमले से जोड़कर वायरल….

पहलगाम हमले के बाद  सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एक वीडियो रिपोर्ट के जरिए…

2 days ago

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बनी बीआर आंबेडकर की प्रतिमा चीन में बने स्टेचू के दावे से वायरल…

बीआर आंबेडकर की यह प्रतिमा चीन की नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की है,…

2 days ago