भाजपा नेता संजय गुप्ता उत्तराखंड के प्रत्याशी है।
भाजपा की प्रचार वाहन किचड़ में फंसने का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की खराब सड़क पर भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता गाड़ी गड्डे में फंस गई।
यूपी विधानसभा चुनाव में इस वीडियो को लेकर भाजपा के विकासकार्यों का मजाक उड़ाया जा रहा है।
वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा है,“संजय गुप्ता आगे कैसे बढ़ेंगे। वो तो केशव मौर्या की गड्डा युक्त सड़कों में फंस गए हैं।“
Read Also: तेलंगना में हुई लड़ाई का वीडियो उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई बोलकर वायरल
अनुसंधान से पता चलता है कि…
प्रचार वाहन पर भाजपा नेता संजय गुप्ता लिखा और विधानसभा 34- लक्सर लिखा है।
फिर हमने गूगल पर कीवर्ड सर्च किया। हमने इस बात की खोज की। उत्तराखंड विधानसभा वैबसाइट के अनुसार, लक्सर उत्तराखंड में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है और अभी वहाँ के विधानसभा सदस्य भाजपा नेता संजय गुप्ता है।
इससे हम समझ गये कि विधानसभा क्षेत्र 34- लक्सर उत्तरखंड में स्थित है।
Read Also: क्या सलमान खान ने हिजाब गर्ल मुस्कान खान को 3 करोड़ का चेक दिया? जानिये सच…
आपको बता दें कि लक्सर विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस साल के चुनाव में वहाँ से भाजपा के प्रत्याशी संजय गुप्ता है, कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी और आम आदमी पार्टी से डॉक्टर युसूफ है।
उत्तर प्रदेश में लक्सर नामक कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है और संजय गुप्ता नाम का भी कोई प्रत्याशी नहीं है।
Read Also: सपा नेता राजेश यादव ने ठाकुरों और ब्राह्मणों के खिलाफ दिया भड़काऊ बयान ? क्या है सच…
निष्कर्ष: तथ्यों की जाँच के पश्चात हमने पाया कि वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है। भा.ज.पा नेता संजय गुप्ता उत्तराखंड में स्थित लक्सर के प्रत्याशी है। इस वीडियो का उत्तर प्रदेश से कोई संबन्ध नहीं है।
Title:भाजपा नेता की प्रचार गाड़ी गड्डे में फंसने का वीडियो उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि उत्तराखंड से है
Fact Check By: Rashi JainResult: Partly False
मो. सगीर नाम के इस शख्स ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए अपने घर में…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप में आग…
मंच पर लाइव परफॉर्म करती एक महिला को अभद्र इशारे करती भीड़ का वीडियो सोशल…
राफ्टिंग हादसे का वायरल वीडियो बोस्निया का है ऋषिकेश का नहीं, फर्जी है वायरल दावा।…
Byline- एक कांस्टेबल पर हमले के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस ने बीच सड़क पर…
अहमदाबाद में क्रैश हुये एयर इंडिया क़े प्लेन में आख़री क्षणों में वीडियो बनाने के…