अभी चल रहे नवरात्रों में राहुल गांधी ने नहीं किए वैष्णो देवी के दर्शन, चार साल पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

Missing Context Political

चार साल पहले राहुल गांधी ने किए थें वैष्णो देवी के दर्शन, अभी के दिनों का नहीं है वायरल वीडियो।

बीते 26 अगस्त 2025 को भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित हुई थी। इससे पहले अर्धकुमारी के पास भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ था। जिसके कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तक बंद हो गए थे। वैष्णो देवी नेशनल हाईवे पर मलबा गिरने से यात्रियों में दहशत मच गई थी। तो वहीं इस भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। हालांकि 17 सितंबर 2025 को वैष्णो देवी यात्रा की दोबारा शुरुआत हुई, जिससे जोड़ते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि भूस्खलन के बाद फिर से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी ने नवरात्री में वैष्णो देवी के दर्शन किए। वायरल वीडियो इस कैप्शन के साथ है…

राहुल गांधी ने माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 14 किलोमीटर पैदल यात्रा की, VIP सुविधाओं को त्यागा। नवदुर्गा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यह यात्रा उनके विश्वास और जनता से जुड़ाव को दर्शाती है। भूस्खलन के बाद मंदिर के फिर से खुलने के तुरंत बाद यह दौरा राजनीति और धर्म के बीच की जटिलता को उजागर करता है।

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट 

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने जांच की शुरुआत में गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिला। यहां पर वीडियो को 9 सितंबर 2021 को पोस्ट किया गया था। इसके साथ कैप्शन में लिखा था, “माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए राहुल गांधी जी श्रद्धालुओं के साथ मां के दरबार की तरफ आगे बढ़ते हुए।“

इसके बाद हमें वीडियो का लंबा वर्जन राहुल गांधी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। यहां पर वीडियो को 10 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, करीब चार साल पहले राहुल गांधी वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गए थें ये उसी समय का वीडियो है।

राहुल गांधी के वैष्णो देवी दर्शन से सम्बंधित रिपोर्ट हिंदुस्तान टाइम्स की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं जिसे 10 सितंबर 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसके अनुसार, राहुल गांधी ने पैदल चलकर वैष्णो देवी के दर्शन किए थें।

निष्कर्ष 

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि राहुल गांधी के भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी की यात्रा का वायरल यह वीडियो हाल के दिनों का नहीं है। यह वीडियो चार साल पहले का है जिसे अभी का बता कर भ्रम फैलाया जा रहा है।

Avatar

Title:अभी चल रहे नवरात्रों में राहुल गांधी ने नहीं किए वैष्णो देवी के दर्शन, चार साल पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल…

Fact Check By: Priyanka Sinha  

Result: Missing Context