Political

क्या मोहन यादव सीएम बनने के बाद अधिकारीयों को भ्रष्टाचार के लिए हड़का रहे हैं?

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के वायरल एक वीडियो में वो सीएम बनने के बाद भ्रष्ट कर्मचारियों को चेतावनी दे रहे हैं। फैक्ट चेक से पता चला कि ये वीडियो डेढ़ साल पुराना है अभी का नहीं। 

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो भ्रष्टाचारियों को बेहद सख्त लहजे में चेतावनी देते नज़र आ रहे हैं। दरअसल सीएम बनने के बाद से मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन दिखाई दे रहा है। जिसके तहत उनके द्वारा राज्य में दो जगह बुलडोजर की कार्रवाई हो चुकी है। इसी सन्दर्भ में वायरल हुए एक वीडियो में वो भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारीयों को हड़का रहे हैं। वीडियो एक फेसबुक रील में और ये दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री भ्रष्टाचार विरोधी हैं। यूज़र द्वारा साझा किए गए जा रहे इस वीडियो टेक्स्ट में लिखा गया है कि …

“मध्य प्रदेश के नए मुख्य मंत्री भ्रष्टाचार विरोधी। पटवारी गिरदावल तहसीलदार कांन खोलकर सुन लें, यदि ये बेईमानी करते दिखे, तो नौकरी करने लायक नहीं छोड़ेंगे।”

फेसबुक पोस्टआर्काइव पोस्ट

अनुसंधान से पता चलता है कि…

हमने इस वीडियो की खोज के लिए गूगल पर सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए। परिणाम में हमें ये वीडियो पंजाब केसरी मध्यप्रदेश के यूट्यूब चैनल द्वारा अपलोडेड मिला। जिसके नीचे कैप्शन में लिखा था कि पटवारी, गिरदावर, तहसीलदार मंत्री मोहन यादव की चेतावनी कान खोलकर सुन लें – बेइमानी की तो टांग दिए जायेंगे। वीडियो 17 मई 2022 में देखा जा सकता है। 

इसके बाद हमने वीडियो से जुड़ी एक और रिपोर्ट को पत्रिका की वेबसाइट पर 17 मई 2022 में प्रकाशित देखा। जिसके अनुसार जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री मोहन यादव 200 से ज्यादा कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए पहुचें थें। जहां उन्होंने राजगढ़ में जन समस्या निवारण शिविर में हिस्सा लिया था। यहीं पर उनके द्वारा राजस्व से जुड़ी हुई समस्याओं का तुरंत निराकरण करने की बात कही थी। और ये भी कहा था कि किसी भी आवेदक को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गिरदावर, पटवारी, तहसीलदार सुन ले। यदि किसी ने भी बदमाशी की तो यही सस्पेंड करते हुए टांग कर जाएंगे। उन्होंने कहा किसी भी योजना के लिए गरीब परेशान ना हो। लोगों की समस्याओं का निराकरण करें किसी तरह की बदमाशी ना की जाए, यदि कोई ऐसा करता है तो यह बहुत गलत बात है। 

इस प्रकार से यह साफ़ हुआ कि मोहन यादव ने ये बयान पिछले साल शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहते हुए दिया था, ना कि मुख्यमंत्री बनने के बाद हाल में।  

निष्कर्ष-

तथ्यों के जांच से यह पता चलता है कि वायरल हुआ अभी का नहीं डेढ़ साल पुराना है। जब शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहते हुए मोहन लाल यादव ने भ्रष्टाचार पर अधिकारीयों को चेतावनी दी थी।

Title:क्या मोहन यादव सीएम बनने के बाद अधिकारीयों को भ्रष्टाचार के लिए हड़का रहे हैं?

Written By: Priyanka Sinha

Result: Missing Context

Recent Posts

इजरायल पर ईरान के मिसाइल हमले का पुराना वीडियो हालिया दावे से वायरल….

यह वीडियो अक्टूबर 2024 है जब ईरान ने इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित नेवातिम…

20 hours ago

अप्रैल में भरूच की एक कंपनी में लगी आग का वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़ कर वायरल…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे से जोड़कर भरूच की कंपनी में लगी आग के वीडियो को…

21 hours ago

केबिन में धुएं का यह वीडियो अहमदाबाद प्लेन क्रैश से संबंधित नहीं , वीडियो पुराना..

अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित…

2 days ago

एअर इंडिया हादसे में मारे गए लोगों के शव के नाम पर वायरल वीडियो फर्जी है…

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एअर इंडिया की फ्लाइट सरदार वल्लभभाई…

2 days ago

12 जून  को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के फ्लाइट अटेंडेंट  का नहीं हैं ये वीडियो, दावा भ्रामक है….

अभी हाल ही में एयर इंडिया की फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने…

2 days ago